हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

इस यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं दुनिया के 36 अरबपति, एलन मस्क के साथ है ये चौंकाने वाला नाम

36 Billionaires From Same University : क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसी यूनिवर्सिटी है। जहां के 36 छात्र आज अरबपति है! इसमें टेस्ला के CEO एलन मस्क का नाम शामिल है। एक शख्स तो सबसे ताकतवर देश का राष्ट्रपति भी रह चुका है।

विज्ञापन

36 Billionaires From Same University :  दुनिया में एक से बढ़कर एक अमीर व्यक्ति हैं। इनके पास इतने पैसे हैं कि कई देश तो ये चुटकियों में खरीद सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी यूनिवर्सिटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने दुनिया को एक दो नहीं बल्कि 36 अरबपति दिए हैं। इसी यूनिवर्सिटी से टेस्ला के मालिक और X के CEO एलन मस्क ने भी पढ़ाई की है। एक तो शक्तिशाली देश का राष्ट्रपति ही रह चुका है।

अमेरिका में 700 से अधिक अरबपति रहते हैं, इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि कई ऐसे अरबपति मिल जाएं, जिन्होंने एक ही स्कूल या यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की हो। 2024 में फोर्ब्स ने उन कॉलेजों की सूची जारी की जिनके पूर्व छात्र नेटवर्क में सबसे ज़्यादा अरबपति हैं। फोर्ब्स और बीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 211.1 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ, टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक 36 अरबपतियों में से एक हैं, जिन्होंने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति का नाम भी है शामिल

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और मौजूद समय में राष्ट्रपति बनने की रेस में शामिल डोनाल्ड ट्रंप ने भी पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से ही पढ़ाई की है। इसके साथ ही डिजाइनर टोरी बर्च और एस्टे लाउडर के उत्तराधिकारी लियोनार्ड, विलियम, एरिन और रोनाल्ड लाउडर ने भी इसी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।


हैरानी की बात ये है कि इस स्कूल से स्नातक करने वाले अरबपतियों की कुल संपत्ति 367 बिलियन डॉलर है। पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से ट्रम्प ने 1968 में व्हार्टन स्कूल से अर्थशास्त्र की डिग्री ली तो वही एलन मस्क ने 1997 में फिजिक्स और इकोनॉमिक कोर्स से डिग्री ली है। कुल मिलकर पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से पढ़े हुए 36 लोग अरबपति हैं। ये एक ऐसी यूनिवर्सिटी है, जो सबसे अधिक अरबपति दे चुकी है।

यह भी पढ़ें : ‘युद्ध कहीं भी हो, दुनिया मूकदर्शक बनी नहीं रह सकती’, UNGA में विदेश मंत्री ने किसे चेताया?

क्या है पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय का इतिहास?

विकिपीडिया के अनुसार, पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय की स्थपाना 14 नवम्बर, 1740 को हुई थी. पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय , संयुक्त राज्य अमेरिका में एक निजी विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना बेंजामिन फ्रैंकलिन ने की थी। इस विश्वविद्यालय का परिसर 1,085 एकड़ में फैला हुआ है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें