वाराणसी से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर सरकारी विभागों की लापरवाही को उजागर किया है। वैसे तो हम अक्सर सरकारी विभागों की लापरवाही के बारे में सुनते रहते हैं, लेकिन इस बार जो गड़बड़ी की गई है, वो आपको हैरान कर देगी। रमना गांव की लगभग 35 से अधिक कुंवारी महिलाओं को आंगनबाड़ी की तरफ से एक मैसेज आता है, जिसमें उनको एक गर्भवती महिलाओं के तौर पर रजिस्टर कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
आंगनबाड़ी की बड़ी लापरवाही
जैसे कि हम जानते हैं कि सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को अपने काम के लिए सही तरह से ट्रेनिंग दी जाती है। ऐसे में भी वे कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। दीपावली के समय वाराणसी के रमना गांव की रहने वाली 35 से ज्यादा महिलाओं के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि उनका नंबर एक गर्भवती महिला के तौर पर रजिस्टर कर दिया गया है। हालांकि विभाग ने तुरंत इस पर एक्शन लिया और जिम्मेदार कर्मचारियों को नोटिस दिया गया।
Pregnant women
विभाग ने की जांच
बता दें कि इस मामले की शिकायत होने से पहले ही विभाग ने इस कार्रवाई की। एबीपी न्यूज से बात करते हुए वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि वाराणसी के रमना गांव जानकारी सामने आई कि वहां कुछ किशोरियों का रजिस्ट्रेशन गर्भवती महिला के तौर पर कर दिया गया था।
जब विभाग ने इस मामले की जांच की तो एक महिला का नाम सामने आया, जो आंगनवाड़ी में गर्भवती महिलाओं, बच्चों को पौष्टिक आहार देने के अलावा BLO का भी कार्य करती है। इसके योजना तहत आंगनबाड़ी महिलाएं घर-घर जाकर गांव में रहने वाले परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड और फॉर्म इकट्ठा करती हैं।
इस दौरान आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने गलती से आधार नंबर और सारे फॉर्म आपस में बदल गए। इस कारण ये गलती हो गई, हालांकि इसे तुरंत सुधार लिया गया और इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किया गया।
यह भी पढ़ें – मां-बाप गोरे… ‘बच्चा काला’ क्यों? इसकी वजह है ये एक मेडिकल कंडीशन
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
6 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
7 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines