अजब-गजब: प्यार अंधा होता है। किसी से प्यार हो जाए तो फिर न उसकी उम्र दिखती है और न ही उससे दूरी। चाहे वह सात समंदर पार ही क्यों न हो। ऐसा ही एक कपल का वीडियो और शादी की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहीं हैं।
दरअसल, इस हसीन कपल में महिला तो पोलैंड की रहने वाली है और युवक पाकिस्तान का। दोनों का प्यार हुआ आज से एक साल पहले फेसबुक पर। चेटिंग हुई दोनों ने शादी करने का निर्णय भी ले लिया।
अड़चन यह थी कि महिला ब्रोमा पोलैंड में रहती थी। इधर, पाकिस्तान में उसके प्रेमी हाफिज नदीम की शादी पहले ही 18 साल की लड़की से तय थी। अपनी शादी की तारीख पांच दिन पहले हाफिज ने उसे लड़की से शादी करने से इन्कार कर दिया और ब्रोमा को अपना जीवन साथी चुना। ब्रोमा पाकिस्तान के हाफजाबाद के काजीपुर आई और दोनों की शादी हुई।
1 नवंबर 2021 में दोनों की शादी हुई थी। अब शादी की सालगिरह पर फिर उनकी तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं। उन्होंने एक साथ बीताए एक साल को बेहद सुखद बताया है और आगे भी साथ रहने की बात कहीं है। हाफिज का स्पेयर पार्ट्स का बिजनेस है।
दोनों बात करने के लिए गूगल ट्रांसलेटर का प्रयोग करते हैं। दोनों को इंग्लिश भाषा नहीं आती। ब्रोमा को केवल पोलिश आती है। हाफीज को हिंदी, उर्दू का ज्ञान है। ब्रोमा ने शादी से पहले इस्लाम धर्म को अपना लिया था। बकायदा रीति-रिवाज और कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद वलिमा में ब्रोमा ने हाफिज के लिए गाना भी गाया था। हाफिज ने कहा कि उन्हें ब्रोमा बेहद पसंद हैं।
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
9 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines