Nalini Unagar Quits Youtube: यूट्यूबर नलिनी उनागर ने प्लेटफॉर्म छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने इस फैसले से हर कोई हैरान है। नलिनी ने कहा उसे यूट्यूब से संतोषजनक रिटर्न नहीं मिला, इसके बाद उसने प्लेटफॉर्म छोड़ने का फैसला किया है। नलिनी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा मैं अपने यूट्यूब करियर में असफल रही, ऐसे में सभी किचन एक्सेसरीज और स्टूडियो इक्विपमेंट बेच रही हूं। अगर कोई इसे खरीदने में इच्छुक है, तो कृपया मुझे बताएं।
नलिनी ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब चैनल के लिए 8 लाख रुपये का निवेश किया था, लेकिन उन्हें कोई रिटर्न नहीं मिला। उन्होंने एक्स पर एक और पोस्ट साझा कर लिखा आज मैं कबूल करती हूं, मैंने यूट्यूब चैनल में किचन बनाने, स्टूडियो उपकरण खरीदने और प्रचार के लिए लगभग 8 लाख रुपये का निवेश किया है। रिटर्न 0।
मेहनत के बावजूद नहीं मिला रिटर्न
नलिनी ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट साझा किए। ऐसी ही एक पोस्ट में नलिनी ने लिखा उन्होंने यूट्यूब को तीन साल दिए और 250 से अधिक वीडियो बनाए। जी तोड़ मेहनत के बावजूद उसे बेहतर रिटर्न नहीं मिला। ऐसे में उसने प्लेटफॉर्म से अपने सारे वीडियो हटा लिए हैं और वीडियो नहीं बनाने का निर्णय लिया है। बता दें कि नलिनी दो चैनल चलाती थीं। फूड फैक्ट्स बाय नलिनी जिसके 11 हजार से अधिक सब्सक्राइबर हैं और नलिनीज किचन रेसिपी जिसके 2.42 हजार से अधिक सब्सक्राइबर हैं।
ये भी पढ़ेंः लिव इन में पैदा हुए बच्चों का भविष्य क्या? गडकरी बोले- समलैंगिक विवाह समाज के लिए खतरनाक
यूजर्स बोले- हार मत मानो
वहीं कई यूजर्स ने उनसे कंटेट डिलीट होने के बारे में पूछा, जिस पर नलिनी ने कहा यूट्यूब से कुछ नहीं मिलता। मुझे लगता है तीन साल तक कोशिश करना काफी है। इसकी जगह अगर कोई और बिजनेस करती तो कुछ कमा सकती थी। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने नलिनी को हार न मानने और वीडियो बनाने के लिए कहा है। कुछ ने लिखा है हार मत मानो, फिर से काम करो और ध्यान दो कि पिदली बार तुमने कहां गलती की थी, उस पर काम करो। एक अन्य यूजर ने कहा यह जानकर दुख हुआ कि तुम्हारे प्रयास सफल नहीं हुए।
ये भी पढ़ेंः अमित शाह-RSS पर बुरी तरह भड़के प्रकाश आंबेडकर, बोले- पुरानी मानसिकता बाहर आ गई
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
13 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
21 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines