हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

5वीं के छात्र संग पकड़ी गई महिला टीचर, होने वाली थी शादी; जानें कैसे हुआ भंडाफोड़

Teacher Caught With Student : टीचर और शिक्षक के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। एक नाबालिग छात्र और महिला टीचर के बीच अफेयर चल रहा था। आरोपी महिला टीचर गिरफ्तार हो गई है।

विज्ञापन

Teacher Caught With Student : टीचर और छात्र का रिश्ता पवित्र और सम्मानजनक माना जाता है। हालांकि इस रिश्ते पर दाग लगाने वाले कई मामले सामने आ चुके हैं। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक महिला टीचर पांचवी के छात्र के साथ गलत हरकत करती पकड़ी गई है। बताया जा रहा है कि तीन महीने बाद ही इस महिला टीचर की शादी होने वाली थी लेकिन अब ये सलाखों के पीछे पहुंच गई है।

अमेरिका की एक 24 साल की महिला शिक्षिका पर पांचवीं कक्षा के छात्र के साथ कथित तौर अनुचित संबंध और यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। मैडिसन बर्गमैन नाम की शिक्षिका द्वारा 11 साल के लड़के के साथ उस वक्त दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया, जब उसकी शादी में तीन महीने से भी कम का वक्त बचा था।

स्कूल टीचर और लड़के के साथ रिश्ते का मामला तब सामने आया, जब लड़के की मां ने उसे फोन पर बात करते हुए सुन लिया। फोन को चेक करने पर माता-पिता को टीचर के साथ बातचीत के कई संदेश मिले, जिसमें दोनों के बीच आपत्तिजनक चैट हुई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : वर्जिनिटी टेस्ट, शारीरिक संबंध, बॉडी मसाज; Kim Jong हर साल खुद शॉर्टलिस्ट करता है 25 लड़कियां!

पुलिस के पास ऐसे भी सबूत हैं, जिनमें दोनों के बीच ऐसी बातचीत हुई है, जो साफ करते हैं कि शिक्षिका और छात्र कई बार मिल चुके हैं। मुलाकात के बाद दोनों ने चैट में अपने अनुभव में लिखे थे, जो बरामद कर लिया गया। वहीं पुलिस को लड़के ने बताया कि वह और टीचर एक दूसरे को पत्र भी लिखते थे, जिसमें ज्यादातर किस (Kiss) करने का उल्लेख करते थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : पार्क में चादर ओढ़ कपल ने बनाए ‘शारीरिक संबंध’, भड़क गए लोग

मामला सामने आने का बाद टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया था,  बाद में लगभग 21 लाख रुपये के बांड पर रिहा कर दिया गया। टीचर को साफ निर्देश दिया गया है कि वह ना तो स्कूल जाएगी और ना ही किसी बच्चे से बातचीत करेगी। इतना ही नहीं टीचर को कड़ी चेतावनी दी गई है कि वह बच्चे के किसी भी परिजन से संर्पक करने की कोशिश नहीं करेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola