Delhi Airport : दिल्ली एयरपोर्ट पर कई लोग जांच अधिकारियों की आंख में धूल झोंकने की कोशिश करते हैं लेकिन अधिकारी अक्सर ऐसे लोगों की पहचान कर ही लेते हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली एयरपोर्ट से सामने आया है, जहां विदेश जाने के लिए एक शख्स ने अपना भेष ऐसा बदल लिया कि CISF वाले भी हैरान रह गए। पुलिस ने 24 साल के एक लड़के को गिरफ्तार हो गया।
24 साल लड़का बना 67 साल का बुजुर्ग
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर CISF ने एक 24 साल के लड़के को गिरफ्तार किया है। 24 साल का यह शख्स 67 साल का बनकर देश छोड़ने की कोशिश कर रहा था लेकिन CISF जवानों को उस पर शक हो गया। जांच की गई तो इस शख्स की सारी पोल खुल गई। मामला 18 जून का है।
CISF को हुआ शक और फिर…
18 जून को प्रोफाइलिंग और बिवेहियर डिटेक्शन के आधार CISF ने एक शख्स को जांच और पूछताछ के लिए टर्मिनल-3 पर रोका गया। शुरुआत में जब शख्स से पूछताछ हुई तो उसने अपनी पहचान रशविंदर सिंह सहोता उम्र 67 साल बताई लेकिन जवानों को इस पर शक हो गया था क्योंकि पासपोर्ट में दी गई डिटेल से शख्स मैच नहीं खा रहा था और ना ही उम्र के हिसाब से उसकी स्किन थी। उसकी आवाज भी किसी जवान शख्स की तरह थी।
सामने आये फोटो में देखा जा सकता है कि शख्स के दाढ़ी और बाल सफेद हैं। जब जवानों ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी। दरअसल जब CISF के जवानों ने उसका फोन चेक किया तो पासपोर्ट की एक शॉफ्ट कॉपी मिली, इसके बाद जवानों का शक यकीन में बदल गया और उन्होंने कड़ाई से पूछताछ शुरू की। तब उसने बताया कि कनाडा जाने के लिए उसने किसी और के पासपोर्ट का इस्तेमाल की कोशिश की।
यह भी पढ़ें : फ्लाइट में बच्चे ने सीट बेल्ट पहनने से किया इनकार तो हुआ ये अंजाम, बाप-बेटे को मिली सजा!
दरअसल 67 साल का बनकर कनाडा जा रहे शख्स की असल उम्र मात्र 24 साल है। उसके असली पासपोर्ट से पता चला कि उसका भारतीय नाम- गुरु सेवक सिंह है जिसकी उम्र 24 वर्ष है। पासपोर्ट के अनुसार उसकी जन्म तिथि 10.06.2000 दर्ज है। फर्जी पासपोर्ट से मामला जुड़ा होने के कारण CISF ने जांच और कार्रवाई के लिए शख्स को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines