हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मशहूर खिलाड़ी सेल्फी के चक्कर में गहरी खाई में गिरी, 6 दिन बाद आई ये मनहूस खबर

Star Gymnastics Death : सेल्फी लेने के दौरान 23 साल की जिमनास्ट नताली स्टिचोवा 262 फीट खाई में गिर गई थी। घटना 15 अगस्त को हुई थी। 21 अगस्त को बताया गया कि नताली अब दुनिया में नही हैं।

विज्ञापन

Star Gymnastics Death : सेल्फी लेने के चक्कर में ना जाने कितने लोगों की जान जा चुकी है। अब एक स्टार खिलाड़ी की मौत से सनसनी मच गई है। बताया जा रहा है कि सेल्फी लेने के दौरान 23 साल की जिमनास्ट 262 फीट खाई में गिर गई थी, जिसके बाद 6 दिन तक वह जिंदगी और मौत से जूझ रही थी लेकिन वो ये जंग हार गई।

23 वर्षीय नताली स्टिचोवा चेक की एथलीट हैं, वह 15 अगस्त को जर्मनी के बवेरिया में टेगेलबर्ग पर्वत पर अच्छी फोटो क्लिक कराने के लिए पहुंची थीं। उनके साथ दो अन्य दोस्त और उनका प्रेमी भी था। फोटो क्लिक करने के दौरान नताली कैसे खाई में गिर गईं, इसकी जानकारी नहीं है। नताली के एक दोस्त ने बताया कि वह पहाड़ के किनारे खड़ी थी, फोटो शूट करते समय वह फिसल गई।

262 फीट गहरी खाई में गिरी नताली 

नताली के दोस्त ने यह भी कहा कि वह लगभग 262 फीट (80 मीटर) की ऊंचाई से गिरी थी। हमें पता ही नहीं चला कि वह फिसली थी या चट्टान का कोई टुकड़ा टूटकर गिर गया था। घटना के बाद नताली को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। गंभीर चोट के बाद भी उसकी जान बच गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।


हालांकि 21 अगस्त को आधिकारिक घोषणा की गई कि नताली स्टिचोवा अब दुनिया में नहीं हैं। बता दें कि नताली अपने देश में एक प्रसिद्ध खेल स्टार थीं और हाल ही में उन्होंने जूनियर एथलीटों को प्रशिक्षण देना शुरू किया था। वह सोकोल प्रिब्रम स्पोर्ट्स जिम्नास्टिक्स के साथ मिलकर काम कर रही थीं।

यह भी पढ़ें : जरूरी खबर! अगर शरीर पर है टैटू तो इन सरकारी नौकरियों से धो बैठेंगे हाथ

सोकोल प्रिब्रम स्पोर्ट्स जिम्नास्टिक्स की तरफ से कहा गया है कि नताली ने अपने छोटे से जीवन में मुस्कान बिखेरी और हम उसे हमेशा इसी तरह याद रखेंगे। हम उनके परिवार और करीबी दोस्तों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। वहीं नताली की मां ने कहा है कि ऐसा कोई नहीं है जो उससे प्यार न करता हो। नताली सबसे प्यारी इंसान थी।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें