2025 Predictions: महान रहस्यवादी नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा दोनों अपनी भविष्यवाणियों के लिए मशहूर हैं। उनकी कही हुई बात सच भी साबित होती है। इसी कड़ी में उन्होंने आने वाले साल यानी 2025 के लिए भी कुछ भविष्यवाणियां की थी। 2024 में जो उनकी भविष्यवाणियां थी वो सच साबित हुईं, इसी को देखते हुए आने वाले साल को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। अगर इस बार भी उनकी भविष्यवाणियां सही साबित हुई तो दुनिया में तबाही मच सकती है।
रहस्यवादी नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा दोनों ने भविष्यवाणियां की। दोनों के समय में काफी अंतर था, लेकिन भविष्यवाणी लगभग एक जैसी ही थी। दोनों भविष्यवक्ताओं ने यूरोप में युद्ध छिड़ने और दूसरी सर्वनाश कारी घटनाओं की भविष्यवाणी की है।
ये भी पढ़ें: कौन है बाबा बालकनाथ? जिसका आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल; जानें क्या बोली पुलिस
क्या हैं 2025 की भविष्यवाणियां?
बाबा वेंगा एक अंधे बल्गेरियाई रहस्यवादी और चिकित्सक जिनकी मृत्यु 1996 में हुई। उन्होंने 2025 के भविष्यवाणी की थी यूरोप के दो देशों के बीच संघर्ष छिड़ जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप दुनिया भर में विनाशकारी परिणाम होंगे। ये घटनाएं वैश्विक सर्वनाश को जन्म दे सकती हैं। इसके अलावा बाबा वेंगा ने असाधारण घटनाओं को लेकर भी भविष्यवाणी की जिसमें कहा गया कि बड़े वैश्विक आयोजन के दौरान अलौकिक मुठभेड़ों होंगी। उन्होंने एलियंस के साथ जंग की संभावना की भी भविष्यवाणी की है।
रुक जाएगी जंग?
नास्त्रेदमस ने 2025 के लिए भविष्यवाणी की कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग खत्म हो सकती है। इसको रोकने के पीछे दोनों सेनाओं की थकावट का हवाला दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने दुनिया के दूसरे हिस्सों के लिए चेतावनी जारी की। जिसमें ब्राजील में प्राकृतिक आपदाओं जैसे ज्वालामुखी से तबाही की बात कही। इसके अलावा एक रहस्यमय नेता एक नई विश्व व्यवस्था की ऐलान करने के लिए अस्तित्व में आएगा।
दोनों रहस्यवादियों ने 2025 में जंग और प्राकृतिक आपदाओं से लेकर एलियन मुठभेड़ों की भविष्यवाणी की है। इन भविष्यवाणियों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इन भविष्यवाणियों को लेकर इसलिए भी बात की जाती है क्योंकि पिछली भविष्यवाणियां काफी सटीक साबित हुई थीं।
ये भी पढ़ें: यहां इंसान ही नहीं बिल्लियां भी कर रहीं नौकरी, खुद मालिक भेजते हैं ‘ऑफिस’
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
6 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
18 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines