Weird News : कई बार अपने सुना होगा कि किसी के अकाउंट में गलती से अधिक पैसे आ जाते हैं। ऐसा होने पर अक्सर बैंक खुद ही कार्रवाई करता है और अकाउंट को सीज कर देता है। मलतब उस पैसे का उपयोग इंसान अपने लिए नहीं कर पाता। सिंगापुर में रहने वाले 47 साल के भारतीय व्यक्ति के अकाउंट में गलती से 16 लाख रुपये आ गए। इस शख्स ने इस पैसे को खर्च कर दिया, जो अब इस पर भारी पड़ रहा है।
पेरियासामी मथियाझगन नाम के शख्स के अकाउंट में पिछले साल गलती से SGD 25,000 (लगभग 16 लाख रुपये) आ गए। इस पैसे को वापस करने की जगह शख्स ने इससे अपना कर्ज चुकाया और बचा पैसा अपने घरवालों को भेज दिया। दरअसल एक महिला ने लोन लिया था उसे चुका रही थी। साल 2021 में गलती से उसने लोन बैंक के अकाउंट में पैसे डालने की जगह इस शख्स के अकाउंट में डाल दिए।
कुछ दिन पहले महिला को जानकारी मिली कि पैसे कंपनी को नहीं मिले हैं और जिस अकाउंट पर उसने पैसे भेजे हैं वह कंपनी का नहीं बल्कि किसी और का है। इसके बाद महिला ने मथियाझगन के बैंक से संपर्क किया और उन्हें अपनी गलती के बारे में बताया। इसके साथ ही पैसे वापस पाने में सहायता मांगी। इसके बाद मथियाझगन को पत्र भेजकर पैसे वापस करने के लिए कहा गया।
यह भी पढ़ें : Video: महान अभिनेता की नकल करने वाले एक्टर की मौत, डांस करते-करते नीचे गिरे
एक महीने बाद बैंक की तरफ से महिला को जानकारी दी गई कि मथियाझगन ने पैसे वापस करने से इनकार कर दिया है। महिला ने इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। सिंगापुर की एक अदालत ने अब उसे नौ सप्ताह की जेल की सजा सुनाई है, कोर्ट ने पैसे की हेराफेरी करने का दोषी पाया है।
यह भी पढ़ें : रतन टाटा को लेकर क्या बोली नीता अंबानी? वायरल हो गया वीडियो
पुलिस जांच से पता चला कि मथियाझागन को इस बात की जानकारी थी कि ये पैसे उसके पास गलती से आए हैं, इसीलिए उसने चार अलग-अलग लोगों के पास पैसे को ट्रांसफर कर दिया।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines