चीखती रही, चिल्लाती रही... सुबह-सुबह महिला पर टूट पड़े 15 कुत्ते तो चप्पलों से पीटा; भयावह वीडियो आया सामने

Hyderabad Dog Attack Viral Video : मामला हैदराबाद के मणिकोंडा में चित्रपुरी हिल्स का है, जहां सुबह सैर पर निकली महिला को कम से कम 15 कुत्तों ने घेर लिया और काटने की कोशिश की। वीडियो में देखिए महिला ने कैसे अपनी जान बचाई।

Hyderabad Dog Attack

Hyderabad Dog Attack Viral Video : देश के कई शहरों में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। आवारा कुत्तों को लेकर समाज में लोगों की राय भी बंटी हुई है, यही वजह है कि कई बार इस मुद्दे पर बहस और लड़ाई तक देखने को मिल जाती है। हाल ही में हैदराबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला पर करीब 15 कुत्तों ने हमला कर दिया।

वायरल वीडियो हैदराबाद के मणिकोंडा में चित्रपुरी हिल्स का बताया जा रहा है। जहां सुबह की सैर पर निकली एक महिला पर 15 आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। सुबह करीब 6 बजे कुत्तों ने महिला को घेर लिया और काटने की कोशिश करने लेकिन महिला डरी नहीं। महिला पहले हाथ में मौजूद किसी सामान से कुत्तों को दूर करने की कोशिश करती रही लेकिन बाद में उसने चप्पल निकाल लिया।

चप्पलों से पीटकर कुत्तों को भगाया!

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जिस जगह कुत्तों ने महिला को घेर रखा है, वहां और कोई मौजूद नहीं है। महिला बचाव के लिए चीखती, चिल्लाती रही लेकिन कोई नहीं आया। जब महिला वहां से भागने की कोशिश करने लगी तो वह गिर पड़ी। इसके बाद तो कुत्तों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। तब महिला  चप्पल से कुत्तों को भगाने की कोशिश करने लगी। कुत्ते थोड़ा पीछे हुए तो वह उठी और भागने लगी।


इसी बीच एक स्कूटी सवार शख्स वहां पहुंच गया और तब महिला की जान में जान आई। साथ ही कुछ लोगों को कुत्तों को भगाते हुए देखा जा सकता है। महिला ने बिना डरे कुत्तों का सामना किया और बचाव के हर संभव तरीके अपनाए, यही वजह है कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि कुत्तों के इस हमले के बाद अब उसके पति ने प्रशासन से कुत्तों को भगाने और सुरक्षित माहौल प्रदान करने की मांग की है।

घटना के बारे में बताते हुए महिला के पति ने कहा कि इन कुत्तों को आसपास खाना ना दें, जिससे ये दूर जाएं। खाना देना है तो सोसाइटी के गेट के बाहर दें। वह तो भाग्यशाली थी कि कुत्तों से खुद को बचा लिया लेकिन कोई बुजुर्ग या बच्चा इनकी भेंट चढ़ गया तो क्या होगा? वहीं कई स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन इस समस्या पर ध्यान देने के लिए कहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ