Expensive toast in India: अक्सर हम सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब खाने की चीजों की वीडियो या फोटो देखते रहते हैं, लेकिन क्या कभी आपने 13000 रुपये का एक टोस्ट खाया है? ये एवोकाडो टोस्ट सूरत का एक स्ट्रीट वेंडर बेच रहा है। जैसा कि हम जानते हैं कि एवोकाडो एक तरह का फल है, जिसका इस्तेमाल सलाद, स्मूदी, टोस्ट, डिप और यहां तक कि सुशी बनाने में भी किया जाता है। मगर क्या आप कभी एक एवोकाडो टोस्ट के लिए 13,000 देंगे? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें गुजरात के सूरत में एक स्ट्रीट वेंडर अपने महंगे टोस्ट के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए इसके बारे में जानते है।
सोशल मीडिया पर सामने आया पोस्ट
हाल ही में एक फूड ब्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक एवोकाडो टोस्ट को 13,000 में बेचा जा रहा है। इस वीडियो में आप एक आदमी को देख सकते हैं, जो कटे हुए एवोकाडो को ऑलिव ऑयल, तिल, एक विशेष मसाला और नींबू के रस के साथ सीजन कर रहा है। इस डिश का मेन इंग्रीडिएंट जो इसे इतना महंगा बनाता है वह पुले चीज है। वेंडर का दावा है कि वह इस चीज को सीधे साइबेरिया से इम्पोर्ट करता है। वीडियो में वेंडर प्लेट पर ब्रेड रखता है, साथ में चीज की एक मोटी परत रखता है, उसके बाद एवोकैडो मिक्चर को तैयार करता है। अंत में, वह ऊपर से सेसमे छिड़कता है।
क्यों इतना महंगा है ये टोस्ट?
अब, सवाल उठता है कि यह इतना खास और महंगा क्यों है? जबकि एवोकाडो इसका मेन एलिमेंट है। हालांकि, पुले चीज के कारण इसकी कीमत बहुत ज्यादा है। इसे सर्बिया में जासाविका स्पेशल नेचर रिजर्व से इम्पोर्ट किया जाता है। पुले चीज एक सर्बियाई पनीर है जो 60% बाल्कन गधी के दूध और 40% बकरी के दूध के मिश्रण से बनाया जाता है। इसको बनाने में रेनेट और एक खास नुस्खे का इस्तेमाल होता है। इसकी कीमत लगभग 51,000 रुपये प्रति आधा किलो तक हो सकती है। साथ ही, 1 किलोग्राम पनीर बनाने के लिए लगभग 25 लीटर गधी के दूध की जरुरत होती है और फार्म साल में केवल 6 से 15 किलो पनीर ही बेचता है।
यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: ब्रिटिश इन्फ्लुएंसर ने रेत पर बनाया महाकुंभ मेले का मॉडल, यूजर्स ने बताया- ‘भारत मां का बेटा’
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines