116 Old Voter Ambedkar Nagar : देश के कई राज्यों में लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान हो रहा है। दिल्ली, यूपी, ओडिशा, जम्मू कश्मीर समेत आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर लोकसभा सीट से एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है ।
छठे चरण में अम्बेडकर नगर लोकसभा सीट पर भी मतदान हुआ, सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान जिले के टांडा इलाके से बेहद दिलचस्प तस्वीर दिखाई दी। यहां एक 116 साल की दादी बग्घी पर बैठकर वोट डालने पहुंचीं।
वोटिंग करने से पहले दादी की आरती उतारी गई, उन्हें चंदन लगाया गया और फिर बग्गी पर बैठाया गया। बग्घी सजाई गई थी और ढोल नगाड़े के साथ उन्हें घर से पोलिंग बूथ ले जाया गया। दादी ने यहां जाकर वोट डाला, उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। आकाशवाणी समाचार की तरफ से दादी का वीडियो शेयर किया गया है।
अम्बेडकर नगर लोकसभा सीट से बीजेपी ने रितेश पांडे, बसपा ने कमर हयात और सपा ने लालजी वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। कुल आठ लोग मैदान में हैं। मतदान के दिन सपा प्रत्याशी लाल जी वर्मा की खूब चर्चा रही। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर लिखा कि “सूचना है कि अम्बेडकर नगर से सपा प्रत्याशी लाल जी वर्मा के घर योगी सरकार के इशारे पर पुलिस ने दल बल के साथ पहुंचकर प्रत्याशी को नजरबंद किया है और मतदान करने से दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों को रोका जा रहा है।”
यह भी पढ़ें : दिल्ली मेट्रो में फिर भिड़ीं महिलाएं, भीड़ के बीच में चले थप्पड़
बता दें कि उत्तर प्रदेश के बस्ती, संत कबीर नगर, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, डुमरियागंज, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही में मतदान हो रहा है। सांतवें चरण का मतदान 1 जून को होगा और 4 जून को नतीजे सामने आएंगे।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
40 mins agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines