---विज्ञापन---

110 साल की उम्र में चचा ने क्यों की चौथी शादी, खुद बताई वजह, परिवार में हैं 84 सदस्य

Pakistan Old Man Marriage: इश्क उम्र के बंधनों से परे है। यह दो आत्माओं का मिलन है। ये बातें पाकिस्तान के एक जोड़े पर सटीक बैठती हैं। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 110 साल के अब्दुल्ल हन्नान ने 55 साल की महिला से निकाह किया है। यह उनका चौथा निकाह है। मानसेहरा शहर में हुए इस […]

---विज्ञापन---

Pakistan Old Man Marriage: इश्क उम्र के बंधनों से परे है। यह दो आत्माओं का मिलन है। ये बातें पाकिस्तान के एक जोड़े पर सटीक बैठती हैं। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 110 साल के अब्दुल्ल हन्नान ने 55 साल की महिला से निकाह किया है। यह उनका चौथा निकाह है। मानसेहरा शहर में हुए इस अनोखे निकाह का गवाह दूल्हे की तीन पीढ़ियां बनीं।

जिंदगी में था अकेलापन

अब्दुल हन्नान को उम्र के चौथे पड़ाव में शादी क्यों करनी पड़ी? इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद दिया। अब्दुल ने बताया कि उन्होंने तीसरी शादी 95 साल की उम्र में की थी। लेकिन कुछ दिन बाद शादी टूट गई। इसके बाद जिंदगी में अकेलापन था। अकेलापन दूर करने के लिए उन्होंने अपने परिवार के कहने पर चौथी शादी की है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

परिवार में 84 सदस्य

अब्दुल हन्नान के परिवार में कुल 84 सदस्य हैं। उनके 12 बच्चे हैं। 12 बच्चों में 6 बेटे और 6 बेटियां हैं। उनका बड़ा बेटा उनकी नवविवाहित पत्नी से 15 साल बड़ा है। उसकी उम्र 70 साल है। इसके अलावा हन्नान के भाइयों के भी बेटे-बेटियां हैं।

5 हजार दिया मेहर

अब्दुल हन्नान का निकाह मानसेहरा जिले की एक मस्जिद में हुआ। कारी मुहम्मद अरशद ने निकाह कराया। अब्दुल हन्नान ने 5 हजार रुपए का मेहर अदा किया। हन्नान की नई दुल्हन अलाई बट्टग्राम की रहने वाली है। इस निकाह में उनका पूरा परिवार मौजूद था।

---विज्ञापन---

10 दिन पहले जकारिया ने 90 साल की उम्र में किया निकाह

यह पहला मामला नहीं है जब निकाह की राह में उम्र के मायने खत्म हो गए। 10 दिन पहले इसी इलाके के जकारिया बाबा नाम के शख्स ने 90 साल की उम्र में निकाह किया है। जकारिया की पहली पत्नी की मौत 2011 में हो गई थी। 90 साल के इस शख्स के 12 बच्चे हैं। जिनमें सात बेटे और 5 बेटियां हैं।

यह भी पढ़ें: हैदराबाद में हैवानियत: घर में घुसे 8 बदमाश, चाकू की नोक पर 15 साल की अनाथ लड़की से किया गैंगरेप

---विज्ञापन---
First published on: Aug 22, 2023 05:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola