हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फ्लाइट में बच्चे ने सीट बेल्ट पहनने से किया इनकार तो हुआ ये अंजाम, बाप-बेटे को मिली सजा!

Viral News : उड़ान के दौरान सभी यात्रियों को सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य होता है। हाल ही एक दस साल के बच्चे ने सीट बेल्ट पहनने से इंकार कर दिया तो स्टाफ ने बाप के साथ ही बेटे को भी फ्लाइट से उतार दिया गया।

विज्ञापन

Viral News : फ्लाइट में सफर करने के कई नियम होते हैं। उड़ान भरने से पहले फ्लाइट में मौजूद सभी यात्रियों को सीट बेल्ट लगानी होती है, ऐसा ना करना खतरनाक हो सकता है इसलिए ये जरूरी है। हालांकि एक दस साल के बच्चे ने जब फ्लाइट में बैठने के बाद सीट बेल्ट लगाने इनकार कर दिया तो बच्चे के साथ ही उसके पिता को भी सजा दी गई।

मामला कोलंबिया का है। यहां एक दस साल के बच्चे ने उड़ान भरने से पहले सीट बेल्ट ही लगाने से इनकार कर दिया। फ्लाइट अटेंडेंट काफी देर तक बच्चे को समझती रहीं। अन्य स्टाफ भी बच्चे को मनाने में लगा रहा लेकिन वह किसी कीमत पर सीट बेल्ट पहनने के लिए तैयार नहीं हुआ।

बच्चे की जिद किए वजह से फ्लाइट लगातार देर हो रही थी, इससे पायलट ने कठोर फैसला लिया। फ्लाइट स्टाफ से नोटिस किया कि एक तरफ जहां स्टाफ बच्चे को मनाने में लगा हुआ था, किसी तरह से सीट बेल्ट पहनाने की कोशिश करता लेकिन उसके पिता का रवैया बड़ा ही निराशाजनक था।

विज्ञापन


फ्लाइट एक घंटे देर हो चुकी थी, पिता ने बच्चे को मनाने की कोशिश नहीं की तो पायलट ने बच्चे के साथ उसके पिता को भी फ्लाइट से नीचे उतारने का फैसला किया। दोनों को फ्लाइट से उतारा गया और फिर फ्लाइट ने उड़ान भरी। हालांकि एक महिला ने बाप बेटे के खिलाफ हुई कार्रवाई का विरोध किया लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें : ट्रेन में सोते-सोते सिपाही ने कर दिया पेशाब, भीग गई नीचे बैठी महिला

विज्ञापन

इससे पहले एक शख्स विमान में ही शराब पीते हुए कैमरे में कैद हुआ था। वह भूल गया था कि वह फ्लाइट में बैठा हुआ है और फ्लाइट में शराब नहीं पी सकते। शख्स को पुलिस ने उड़ान भरने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। ऐसे ही एक यात्री ने उड़ान के दौरान ही दरवाजा खोलने की कोशिश किया था, वह इतने नशे में था कि भूल गया की विमान हवा में है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola