हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मॉल में दिखा 10 फुट का 'एलियन', डरकर भागते लोगों का वीडियो हो रहा वायरल

10-Foot Alien At Miami Mall : सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक मॉल के अंदर एलियन देखें जाने के बाद भगदड़ मच गई।

विज्ञापन

10-Foot Alien At Miami Mall: सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक मॉल में एलियन देखे जाने के बाद लोगों को भागते दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि 10 फीट का एलियन देख मॉल में मौजूद लोग डर गए और वहां से भागने लगे। कई वीडियो ,फोटो शेयर कर मॉल में एलियन देखे जाने का दावा किया जा रहा है लेकिन इस दावे की हकीकत कुछ और ही है।

सोशल मीडिया पर वायरल अमेरिका का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग भागते दिखाई दे रहे हैं, वहां पुलिस की कई गाड़ियां खड़ी हैं। गाड़ियों के बीच एक आकृति चलती हुई दिखाई दे रही है, लोगों का कहना है कि यही एलियन है, जिसकी लम्बाई 10 फीट है। इसी से डरकर लोग भाग रहे हैं। हालांकि इसकी सच्चाई कुछ और ही है।

नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को अमेरिका के मियामी मॉल में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे, नए साल के जश्न में लोग डूबे हुए थे। तभी वहां कुछ लोग पटाखा फोड़ते हुए उपद्रव करने लगे। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची तो कुछ लोगों ने वहां से हटने से इनकार का दिया। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई की तो लोग वहां से भागने पर मजबूर हो गए।

मॉल से निकलकर भागते लोगों का वीडियो शेयर कर कुछ लोगों ने अफवाह फैलानी शुरू कर दी है कि मॉल में एलियन देख लोग भाग रहे हैं, इसीलिए वहां पुलिस भी पहुंची है। मियामी पुलिस विभाग की तरफ से एक बयान जारी कर बताया गया कि “वहां कोई एलियन नहीं था। कोई भी हवाईअड्डा बंद नहीं किया गया। बिजली की कोई कटौती नहीं हुई है, बल्कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसबल को तैनात किया गया था”

यह भी पढ़ें : कैसी दिखती है फूटी कौड़ी? जानिए पाई,धेला,आना की कीमत

कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि लोगों से झूठ कहा जा रहा है कि वहां पर कोई एलियन नहीं था। वहां पर एक बड़ी परछाई सबको दिखाई दे रही थी। हालांकि पुलिस इस दावे को हल्का, मजाकिया और शरारत कह रही है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें