LML electric Vehicle: बेहद पॉपुलर स्कूटर ब्रांड एलएमएल (LML) ने भारतीय बाजार में जल्द ही अपनी इलेक्ट्रिक बाइक को पेश करने के लिए तैयार है, भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मार्केट में आने वाली ये ई-बाइक शानदार फीचर्स के साथ आएगी। आधिकारिक तौर पर कंपनी ने यह बता दिया है कि अपनी इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को अगले महीने सितंबर मे ला रही है, आइए आपको बताते है इस बाइक के बारें में..
LML electric Vehicle: जाना-माना नाम रही LML 29 सितंबर को अपने पहली ई-बाइक को भारतीय बाजार में उतारने जा रही हैं। कंपनी के प्रमुख योगेश भाटिया के अनुसार ये एक ई-बाइक होगी, जो कई फीचर्स के साथ-साथ ग्राहकों के लिए ला रही है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में LML की ये एक धमाकेदार एंट्री होने वाली है। फिलहाल कंपनी पहले EV को लाने पर काफी जोरदार तरीके से काम कर रही है। एलएमएल का कहना है कि कंपनी देश के बजट ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए इस प्रोडक्ट को लाएगी। इस ई-बाइक की कीमत न कम होगी और न ज्यादा। ये इलेक्ट्रिक बाइक पूरी तरह मेड इन इंडिया होगा।
LML electric Vehicle Specifications
लेकिन आपको ये भी बता दें कि ये ई-बाइक मेड इन इंडिया होने के बाद भी यूरोपीय स्टैंडर्ड की होगी और इलेक्ट्रिक हाइपरबाइक की तरह होगी। आपको बता दें कि LML के एक ई-बाइक के साथ मार्केट में उतरने की खबरें पहले से ही थीं, वैसे बात करें तो आम तौर पर कोई भी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लिमिटेड स्पीड के साथ आता है, लेकिन अगर इलेक्ट्रिक हाइपरबाइक की बात करें तो इसकी स्पीड और रेंज अन्य के मुकाबले कहीं ज्यादा होगी।
दोनों कंपनियां ने एक ज्वॉइंट वेंचर में ‘इलेक्ट्रिक हाइपरबाइक’ बनाने पर अप्रैल में LML Electric और जर्मनी की eROCKIT AG के साथ एक समझौता किया था। ये हाइपरबाइक असल में साइकिल और मोटरसाइकिल का एक मिक्स अप होने वाली है। ये पैडल से पॉवर लेने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल होगी, जिसमें बिना किसी मेहनत के साइकिल की तरह पैडल चला सकते हैं।LML की तरफ से अभी इसकी कीमत का कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines