श्रीनगर में उठाइए यूरोप जैसे नजारों का लुत्फ, ट्रेन का खूबसूरत सफर बना देगा ट्रिप को यादगार

Srinagar to benihal train trip: अगर घूमने के लिए श्रीनगर जा रहे हैं तो इस खूबसूरत ट्रिप को मिस ना करें। श्रीनगर से बेनिवाल तक के इस सफर का लुत्फ़ जरूर उठाएं।

srinagar to benihal

srinagar to benihal

Srinagar to benihal train trip: सोशल मीडिया पर एक वी़डियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बर्फ की खूबसूरत वादियों से गुजरती ट्रेन दिख रही है। ट्रेन से जो बाहर का व्यू दिख रहा है, वो इतना खूबसूरत है कि लोग इसकी तुलना यूरोप से कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों के लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो जा रहा है कि ये व्यू भारत का ही है। दरअसल, वीडियो में दिखने वाली ट्रेन श्रीनगर से बनिहाल के रूट पर चल रही है। जानिए आप कैसे उठा सकते हैं इस जर्नी का लुत्फ।

विज्ञापन

2 घंटे का है भारत का सबसे खूबसूरत ट्रेन रूट

सबसे खूबसूरत ट्रेन का सफर करने के लिए पहले से बुकिंग करवा कर जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि विदेशों का फील देने के लिए स्पेशल कोच डिजाइन किया गया है। श्रीनगर से बनिहाल के लिए चलने वाली ये ट्रेन रोजाना सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर निकलती है।

विज्ञापन

बनिहाल का व्यू न करें मिस

अगर घूमने के लिए श्रीनगर गए हैं तो इस ट्रेन जर्नी का लुत्फ जरूर उठाए। 2 घंटे से भी कम की इस ट्रेन जर्नी में सबसे खूबसूरत नजारा बनिहाल पहुंचने से पहले दिखता है। इस नजारे को देखने के बाद किसी के लिए भी ये मानना मुश्किल हो जाता है कि विदेश नहीं भारत है। आप चाहें तो बनिहाल पहुंचने के बाद आप किसी भी लोकल ट्रेन से वापस आ सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ