77 से लेकर 3000 तक, दिल्ली में इन 5 जगह मिलती है स्पेशल थाली

Famous Vegetarian Thali of Delhi: अगर आप भी खाने के शौकीन है तो आज हम आपको दिल्ली में मौजूद ऐसी 5 जगहों के बारे में बताएंगे। जहां आपको कम से कम कीमत में टेस्टी खाना खाने को मिलेगा। आइए अब जानते हैं दिल्ली में किन 5 जगह आपको वेजिटेरियन स्पेशल थाली खाने को मिलेगी।

Famous Vegetarian Thali of Delhi
विज्ञापन

इसलिए आज हम आपको दिल्ली की 5 ऐसी फेमस जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको 77 से लेकर 3000 तक भारतीय थाली का स्वाद चखने को मिलेगा। इन जगहों पर जाकर आप बहुत ही कम रुपए में पेट भर खाना खा सकते हैं।

विज्ञापन

1. हरियाणा अतिथि गृह

हरियाणा अतिथि गृह, दिल्ली में स्थित है। यहां आपको वेटेरियन में एक से बढ़कर एक खाने की थाली मिलेगी। यहां सबसे कम में 77 रुपए की थाली है। 77 रुपए की इस थाली में आपको छोले, कड़ी, मिक्स वेज, राइस, रायता, सैलेड और घी वाली दो रोटी मिलेगी। इसके अलावा यहां पर लस्सी भी मिलती है, जिसके लिए आपको सिर्फ 21 रुपए देने होंगे।

विज्ञापन

2. हिमाचल भवन धाम

दिल्ली के मंडी हाउस में हिमाचल भवन धाम है। हिमाचल भवन में केवल और केवल 30 रुपए में थाली मिलती है। इस थाली में मीठे चावल, दाल चना, सेतु वड़ी, राजमा मद्रा, चना रंथा, खेरू, राइस, मिस्सी और तंदूरी रोटी होती है। इसी के साथ इस थाली में प्याज और मिर्च भी दी जाती है।

3. बोंग फेस्टा

दिल्ली के वसंत कुंज में एक महिला अपने घर में रसोई घर चलाती है। उनकी रसोई का नाम है बोंग फेस्टा। बोंग फेस्टा में आपको एक से बढ़कर एक थाली मिलेंगी। बोंग फेस्टा में एक स्पेशल थाली मिलती है, जिसमें आपको चावल, दाल, कालू भाजा, डाका डालना,आलू पोस्तो, मिक्स वेज, पूड़ी, पराठा, टमाटर खजूर की चटनी, सोनदेश और वेटेरियन चाप मिलेगी। बोंग फेस्टा की खास बात ये है कि ये पूरी दिल्ली एनसीआर में होम डिलीवरी करती हैं।

विज्ञापन

4. अमर ज्योति रेस्टोरेंट

दिल्ली के सरोजनी नगर में अमर ज्योति रेस्टोरेंट है। जो कि बहुत फेमस है। अमर ज्योति रेस्टोरेंट की पंजाबी थाली बहुत ज्यादा फेमस है, जिसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। यहां की स्पेशल पंजाबी थाली में चावल, सैलेड, मसाला रायता, साग, दाल मक्खनी, पनीर मक्खनी और एक लच्छा पराठा दिया जाता है।

5. आर्दोर 2.1

दिल्ली के कनॉट प्लेस में आर्दोर 2.1 रेस्टोरेंट है। यहां 56 इंच की बाहुबली थाली मिलती है, जिसमें 56 तरह के भोग मिलते हैं। यहां बाहुबली वेज थाली की कीमत 2,599 रुपए है, जबकि नॉनवेज बाहुबली थाली की कीमत 2,899 रुपए प्लस टैक्स है। इस 56 भोग में आपको छाछ, जलजीरा, रोस वोटर, पापड़, आचार, सैलेड, पापड़ी चाट, प्याज, रायता, चटनी, मिर्ची, सोया चाप, पनीर मक्खनी, दाल तड़का, आलू जीरा, आलू लबाबदार, कश्मीर दम आलू, मलाई कोफ्ता, छोले, कॉन पालक, दाल मक्खनी, गोभी मटर, कड़ी पकोड़ा, वेज बिरयानी, स्टीम राइस, गुलाब जामुन, हरियाली टिक्का, सोया चाप, पनीर टिक्का, वेज कटलेट और ब्रेड बास्केट खाने को मिलेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ