100 रुपये में घूमे दिल्ली के Wow Carnival में, जानें एक जगह पर क्या-क्या देखने का मौका

Delhi Wow Carnival: अब आप पानी के अंदर जाकर रंग-बिरंगी मछलियों को पास से देख पाएंगे। इसी के साथ आपको दुबई का बुर्ज खलीफा और फ्रांस का एफिल टावर की भी झलक देखने को मिलेगी और वो भी दिल्ली में। आइए जानते हैं कैसे?

Delhi Wow Carnival
विज्ञापन

Delhi Wow Carnival: दिल्ली में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह हैं, जहां जाकर आप अपनी छुट्टियों को खास बना सकते हैं। इसके अलावा आए दिन दिल्ली में जगह-जगह मेलों का भी आयोजन किया जाता है।

इस समय दिल्ली में WOW Carnival लगा हुआ है, जहां शॉपिंग करने के साथ आप झूले झूलने का भी मजा ले सकते हैं। इसके अलावा इस मेले में आपको कई ओर खास चीजें भी देखने को मिलेंगी। आइए जानते हैं दिल्ली के इस मेले में क्या-क्या खास है?

विज्ञापन

दिल्ली में WOW Carnival कहां पर खुला है?

दिल्ली के पश्चिम विहार में भेरा एनक्लेव, रेडिसन ब्लू होटल के पास दशहरा मैदान में WOW Carnival लगा हुआ है। यहां पर दो-दो बड़े-बड़े अंडरवाटर टनल एक्वेरियम बनाए गए हैं। अंडरवाटर टनल एक्वेरियम में एक से बढ़कर कई छोटी-बड़ी रंग-बिरंगी मछलियां है। यहां पर आप अंडरवाटर फिश एक्वेरियम के साथ फोटो या वीडियो भी क्लिक करावा सकते हैं।

इसके अलावा यहां पर दुबई के बुर्ज खलीफा और फ्रांस के एफिल टावर की भी झलक देखने को मिलेगी। हर उम्र के लोगों के लिए यहां पर छोटे-बड़े झूले भी लगाए गए हैं। शॉपिंग और खाना खाने के भी कई स्टॉल हैं। मेले में खासतौर पर आए लोगों के लिए कई फोटो बूथ बनाए गए है। जहां आप अपनी फोटो और वीडियो क्लिक करा सकते हैं, जिसके लिए आपको अलग से कोई पैसे नहीं देने होंगे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Atul Chaurasiya (@acdelhivlogs)

WOW Carnival के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन कौन सा है?

मेले घूमने के लिए आपको एंट्री के तौर पर 100 रुपए देने होंगे। यहां पर आप मेट्रो से भी आ सकते हैं। यहां का सबसे नजदीकी पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन है। यहां पर आप कार और टू व्हीलर से भी आ सकते हैं। टू व्हीलर को पार्क करने के लिए 20 रुपए और 4 व्हीलर के लिए 50 रुपए का किराया तय किया गया है।

विज्ञापन

यह मेला बीते कई दिनों से चल रहा है, जो 30 मई तक दिल्ली में लगा रहेगा। यहां पर आप रोजाना शाम 5 बजे से लेकर देर रात 12 बजे के बीच कभी भी आ सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ