---विज्ञापन---

देश के सबसे ज्यादा बर्फबारी वाले शहर, घूमने के लिए हैं परफेक्ट स्पॉट

Best Snowfall Places In India: अगर आप भी बर्फबारी का मजा उठाना चाहते हैं लेकिन विदेश जाने का बजट नहीं है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। भारत में ही कुछ जगहें ऐसी हैं जहां सबसे ज्यादा बर्फ गिरती है।

---खबर नीचे जारी है---

Best Places To See Snowfall In India: हर किसी का सपना होता है कि वह एक बार बर्फबारी तो जरूर देखे। सोशल मीडिया पर आए दिन बर्फीली जगहों की खूबसूरत तस्वीरें खूब वायरल होती रहती हैं। कई लोगों को लगता है कि यह सुंदर नजारा देखने के लिए विदेश जाना पड़ेगा लेकिन ऐसा नहीं है। भारत में ही कुछ जगहें ऐसी हैं जो बर्फ की चादर में ऐसे ढक जाती हैं जैसे मानो स्वर्ग हो। यहां जानिए वह जगहें जहां इतनी बर्फ पड़ती है कि विदेश जैसा नजारा देखने को मिलता है।

1. चोपता

इसे उत्तराखंड का ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है। पर्यटकों को हर साल यहां बर्फबारी का इंतजार रहता है। यह केदारनाथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का हिस्सा है। हर साल जनवरी में यहां खूब बर्फ गिरती है। इसके साथ-साथ इस जगह पर दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर तुंगनाथ मंदिर भी है।

---खबर नीचे जारी है---

2. लेह लदाख

रोमांच और बर्फबारी दोनों का मजा लेने के लिए लेह लद्दाख अच्छा ऑप्शन है। इस जगह पर अक्टूबर से ही बर्फबारी शुरू हो जाती है। हालांकि, इधर जाने से पहले सेहत से जुड़ी बातों का ध्यान जरूर रखें।

3. मनाली

मनाली शहर सर्दियों के मौसम में बर्फ की सफेद चादर से ढका रहता है। इधर आसपास घूमने के लिए कई जगहें हैं जैसे माल रोड, हिडिंबा देवी का मंदिर आदि। इसके साथ-साथ मनाली अटल टनल के लिए काफी फेमस है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

4. तवांग

यह जगह अरुणाचल प्रदेश में है लेह के बाद सबसे ठंडी जगहों में से एक मानी जा सकती है। यहां का तापमान हमेशा ठंडा रहता है और नवम्बर से ही तापमान जीरो से नीचे होने लगता है। यहां एडवेंचर के भी काफी ऑप्शन हैं।

5. गुलमर्ग

यह खूबसूरत जगह कश्मीर में है और इसे देश का स्की डेस्टिनेशन कहा जाता है। यह स्विट्जरलैंड से कम नहीं लगेगा। यहां आपको दूर-दूर तक बर्फ से ढकी वादियां ही दिखेंगी।

---खबर नीचे जारी है---

6. औली

यहां भी आप स्नो स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। यहां नॉर्मल होम स्टे के साथ-साथ है-फाई रिजॉर्ट्स की सुविधा मिलती है। अगर आपको रोमांच पसंद है तो यह परफेक्ट स्पॉट साबित हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

7. मसूरी

इसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। मसूरी में सस्ते होटल आसानी से मिल जाते हैं और यहां घूमने के लिए काफी कुछ है। यहां मनाली जितना तो कुछ नहीं है लेकिन फिर भी घूमने के लिए अच्छा ऑप्शन है।

8. लाचुंग

यह सिक्किम में है और बर्फबारी के लिए काफी फेमस है। आप किसी भी मौसम में जाएं फिर भी थोड़ी बहुत ठंड तो देखने को मिलेगी ही। सलाह दी जाती है कि यहां घूमने से पहले मौसम की जानकारी जरूर ले लें क्योंकि यहां बर्फ भरे तूफ़ान आना आम बात है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Vietnam घूमने से पहले फोन में डाउनलोड कर लें 11 ऐप्स, इमरजेंसी में आएंगे काफी काम

First published on: May 14, 2024 01:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola