---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Video: समुद्र की उफनती लहरों के बीच फंसा युवक

मनोज पांडे, दीघा: पश्चिम बंगाल के समुन्द्र तटीय इलाके दीघा में बने दबाव के बाद तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश हो रही है। यहां समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही है। इन सबके बीच रविवार को दीघा से एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। Bacha Liya #digha #westbengal #Dighabeach pic.twitter.com/TN6Gh9p9Fw — […]

---विज्ञापन---

मनोज पांडे, दीघा: पश्चिम बंगाल के समुन्द्र तटीय इलाके दीघा में बने दबाव के बाद तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश हो रही है। यहां समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही है। इन सबके बीच रविवार को दीघा से एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो सामने आया है।

---विज्ञापन---

यहां घटाल से अपने दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा शुभ प्रसाद मंडल नामक एक युवक पुलिस और प्रशासन द्वारा किए जा रहे माइकिंग और उनके दिशा निर्देशों की अवहेलना करते हुए समुंद्र में की उफनती लहरों में चला गया। उफनती लहरों ने शुभप्रसाद को अपने आगोश में ले लिया और वह डूबने लगा।

हजारों लोगों की भीड़ समुद्र के किनारे खड़े मंडल को इस तरह से समुद्र में समाते हुए देख रहे थे। इन सब के बीच वहां उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उसे बचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा था, लेकिन समुद्र की तेज उफनती लहरों के बीच उसे बचाना लगभग असंभव दिख रहा था।

---विज्ञापन---

स्थानीय लोगों की मदद के बाद आखिरकार पशुभ प्रसाद को वहां समुद्र से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। घटना का पूरा वीडियो भी सामने आया है। बहरहाल घायल शुभ प्रसाद मंडल को फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

First published on: Aug 14, 2022 06:50 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola