Young Man Shot Dead In Hajipur: हाजीपुर में एक युवक की गुरुवार शाम बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हादसे के वक्त युवक अपने दोस्त के साथ काम से घर लौट रहा था। मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र का है। पंकज ने 5 महीने पहले एक लड़की से शादी की थी। उसके पिता का नाम बलराज सिंह है। बता दें कि शख्स की 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। शादी से पहले उसे लगातार धमकियां मिल रही थी कि उस लड़की से शादी करोगे तो मार देंगे। धमकियों को लेकर उसने पुलिस से शिकायत भी की थी।
शादी के बाद मिला था धमकी भरा पत्र
वहीं मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस एक्शन लेती तो बेटा जिंदा होता। लापरवाही बरतने पर एसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए बिदुपुर थानाध्यक्ष फेराज हुसैन को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया है। मृतक के पिता बलराज सिंह ने बताया कि बेटे की शादी के 2 महीने बाद पोस्ट के जरिए एक पत्र मेरे घर पर आया था।
उसमें लिखा था बलराम भाई नमस्ते। हम आपके दुश्मन नहीं शुभचिंतक हैं। हमने आपको मना किया था यह शादी मत कीजिए। आपने यह शादी करवाकर अपने बेटे का जीवन खतरे में डाल दिया है। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है अपने बेटे का जीवन बचा लीजिए। हम आपके दुश्मन नहीं हैं। आपके शुभचिंतक हैं। बेटे के जीवन के बारे में सोचिए हमको समझाना था हमने समझा दिया।
बिना हेलमेट आप बहुत स्मार्ट लगते हो
युवक की हत्या के बाद एक और खुलासा हुआ है। युवक के दोस्त के अनुसार उसकी पत्नी हमेशा उसे बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने के लिए कहती थी। इसके लिए तर्क देती थी कि आपके बाल बहुत अच्छे है। वह आपके बालों को हवा में उड़ते हुए देखना चाहती है। इसमें आप बहुत स्मार्ट लगते हैं।
पांच लोगों को हिरासत में लिया
युवक के दोस्त ने बताया कि काम से घर लौटते समय उसकी पत्नी का फोन आया कि आपने हेलमेट तो नहीं लगाया, आप बिना हेलमेट के बहुत स्मार्ट लगते हैं। इसके बाद पंकज ने अपना हेलमेट पीछे बैठे अपने दोस्त सोनू को दे दिया। इसके बाद बिदुपुर थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने पंकज के माथे पर 6 गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। जिसमें पत्नी भी शामिल हैं।
हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट।
संबंधित खबरें
'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
6 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
8 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
10 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
11 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
11 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
11 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
12 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
12 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines