पत्नी ने कहा- आपके सिल्की बाल अच्छे लगते हैं... पति ने जैसे ही हेलमेट उतारा, बदमाशों ने फायरिंग कर मार डाला
Edited By Rakesh Choudhary

Young Man Shot Dead In Hajipur
Edited By Rakesh Choudhary

Young Man Shot Dead In Hajipur
Young Man Shot Dead In Hajipur: हाजीपुर में एक युवक की गुरुवार शाम बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हादसे के वक्त युवक अपने दोस्त के साथ काम से घर लौट रहा था। मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र का है। पंकज ने 5 महीने पहले एक लड़की से शादी की थी। उसके पिता का नाम बलराज सिंह है। बता दें कि शख्स की 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। शादी से पहले उसे लगातार धमकियां मिल रही थी कि उस लड़की से शादी करोगे तो मार देंगे। धमकियों को लेकर उसने पुलिस से शिकायत भी की थी।
वहीं मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस एक्शन लेती तो बेटा जिंदा होता। लापरवाही बरतने पर एसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए बिदुपुर थानाध्यक्ष फेराज हुसैन को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया है। मृतक के पिता बलराज सिंह ने बताया कि बेटे की शादी के 2 महीने बाद पोस्ट के जरिए एक पत्र मेरे घर पर आया था।
उसमें लिखा था बलराम भाई नमस्ते। हम आपके दुश्मन नहीं शुभचिंतक हैं। हमने आपको मना किया था यह शादी मत कीजिए। आपने यह शादी करवाकर अपने बेटे का जीवन खतरे में डाल दिया है। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है अपने बेटे का जीवन बचा लीजिए। हम आपके दुश्मन नहीं हैं। आपके शुभचिंतक हैं। बेटे के जीवन के बारे में सोचिए हमको समझाना था हमने समझा दिया।
युवक की हत्या के बाद एक और खुलासा हुआ है। युवक के दोस्त के अनुसार उसकी पत्नी हमेशा उसे बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने के लिए कहती थी। इसके लिए तर्क देती थी कि आपके बाल बहुत अच्छे है। वह आपके बालों को हवा में उड़ते हुए देखना चाहती है। इसमें आप बहुत स्मार्ट लगते हैं।
युवक के दोस्त ने बताया कि काम से घर लौटते समय उसकी पत्नी का फोन आया कि आपने हेलमेट तो नहीं लगाया, आप बिना हेलमेट के बहुत स्मार्ट लगते हैं। इसके बाद पंकज ने अपना हेलमेट पीछे बैठे अपने दोस्त सोनू को दे दिया। इसके बाद बिदुपुर थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने पंकज के माथे पर 6 गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। जिसमें पत्नी भी शामिल हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: