Young Man Murdered Watching Movie Gadar In Bhilai: छत्तीसगढ़ के भिलाई में शुक्रवार रात कुछ युवकों ने चाकूओं से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक युवक मलकीत सिंह आईआईटी मैदान में बैठकर गदर फिल्म देख रहा था। इस दौरान वहां खड़े युवकों से मलकीत का विवाद हो गया। पहले युवकों ने मिलकर उसकी पिटाई की फिर चाकूओं से हत्या कर दी।
गुस्साएं लोगों ने किया थाने का घेराव
सूचना पर घटनास्थल पहुंचे परिजनों ने मलकीत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। मृतक मलकीत गुरुद्वारा बेबे नानकी जी प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कुलंवत सिंह का बेटा था। युवक की मौत पर बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग खुर्सीपार थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।
वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गौतम नगर के हैं। बढ़ते तनाव को देखते हुए एएसपी संजय ध्रुव और दूसरे थानों के बल भी वहां पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार दोपहर में चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में तसव्वर खान, प्रतीक मराठी, बल्लू बिहारी, फैजल खान है।
आईटीआई ग्राउंड बना नशेड़ियों का अड्डा
जिस आईटीआई ग्राउंड में ये घटना हुई है वो नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। यहां आपराधिक किस्म के लोग दिन और देर रात तक नशा करते हुए बैठे रहते हैं। इस दौरान कोई अकेला मिलता है तो वो लोग उसके साथ लूट व छिनैती भी करते हैं। इसकी जानकारी होने के बाद भी खुर्सीपार पुलिस गश्त नहीं करती है।
संबंधित खबरें
माइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
25 mins agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत
1 hr agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 hr agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
1 hr agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
2 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
2 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
3 hrs agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines