---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Agra: ‘सॉरी मम्मी-पापा’ का व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर यमुना में कूदा युवक, इस वजह से था परेशान

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक यमुना नदी में कूद गया। उसकी चप्पलें और मोबाइल नाव में रखे हुए मिले हैं। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों ने बताया कि युवक सेना भर्ती की […]

---विज्ञापन---

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक यमुना नदी में कूद गया। उसकी चप्पलें और मोबाइल नाव में रखे हुए मिले हैं। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों ने बताया कि युवक सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वहीं युवक ने आत्महत्या से पहले जान देने की बात व्हाट्सएप पर पोस्ट की थी।

आगरा के न्यू आगरा का है मामला

घटना के बाद आगरा की थाना न्यू आगरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस, पीएसी और स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से युवक की यमुना में तलाश की जा रही है। सूचना पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए हैं। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस युवक की यमुना में तलाश कर रही है।

---विज्ञापन---

व्हाट्सएप पर लगाया खुदकुशी का स्टेटस

घटना रविवार रात की है। थाना न्यू आगरा प्रभारी विजय विक्रम सिंह ने बताया कि कर्मवीर सिंह पौनिया सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह सफल नहीं हो पा रहा था। इसके कारण वह अवसाद में था। उसने आगरा के नगला तल्फी स्थित यमुना में कूद गया है। पुलिस और पीएसी के गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। वहीं परिवार वालों ने बताया कि रात को कर्मवीर ने अपने व्हाट्सएप खुदकुशी का स्टेटस लगाया था। इसमें उसने लिखा कि मम्मी-पापा माफ कर दो। मैं कोई सरकारी नौकरी नहीं पा सका। खुदकुशी कर रहा हूं।

मोबाइल और चप्पलें नाव में रखे मिले

परिवार वालों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर मौजूद एक नाव में उसकी चप्पलें और मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है। रविवार देर शाम तक भी उसकी तलाश की गई थी, लेकिन रात हो जाने के कारण अभियान को रोकना पड़ा है। सोमवार सुबह भी उसकी काफी तलाश की गई है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 01, 2022 05:48 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola