सिक्किम हादसे में शहीदों के परिवार को 50-50 लाख की सहायता देगी योगी सरकार, सरकारी नौकरी का भी ऐलान
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले राज्य के चार सैन्य जवानों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सीएम ने जवानों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की। बता दें कि सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हुआ है।
यूपी सीएमओ ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सीएम ने जवानों के नाम पर उनके जिलों में एक सड़क का नाम रखने का भी ऐलान किया है। राज्य के मंत्रियों की मौजूदगी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवानों का अंतिम संस्कार होगा।
इस सड़क हादसे में सेना के 16 जवानों की मौत हो गई। जिस ट्रक से वे यात्रा कर रहे थे, वह एक ढलान पर फिसल गया और खाई में गिर गया। सेना के बयान में कहा गया कि हादसा उत्तरी सिक्किम के जेमा में हुआ। यह वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। जेमा के रास्ते में, वाहन एक तेज मोड़ लेते समय खड़ी ढलान पर फिसल गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: