हरिद्वार: योग गुरु बाबा रामदेव ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरिद्वार के बोदहेरी मोहिउद्दीनपुर गांव में एक मदरसे में तिरंगा फहराया। इस दौरान रामदेव ने कहा कि अगले 25 वर्षों में हम हमारी सनातन परंपरा से भारत को विश्वगुरु (Super Power) बनाएंगे।
मदरसे में झंडा फहराने के बाद बाबा रामदेव ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता, संप्रभुता का ये संगम है, एक तरफ हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे गूंज रहे हैं और वतन के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने का जज्बा जाग रहा है… आजादी के अमृत महोत्सव का इससे बड़ा और क्या उदाहरण हो सकता है।
रामदेव बोले- ऐसे भारत को बनाएंगे सुपर पावर
मदरसे में झंडा फहराने के लेकर पूछे गए सवाल पर रामदेव ने कहा कि ये हमारी नई परंपरा नहीं, यही हमारी सनातन परंपरा है कि हम सब मिलजुल कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और एकता के लिए, राष्ट्र के गौरव और वैभव को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम सब मिलकर आजादी के अमृत महोत्सव से लेकर आजादी के शताब्दी वर्ष तक इस भारत को इतनी ऊंचाई तक लेकर जाएंगे कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा… इस बात को मूर्त रूप देकर भारत को दुनिया की महाशक्ति, परम वैभवशाली, जगतगुरु, विश्वगुरु, सुपरपावर बनाएंगे।
पीएम मोदी ने अगले 25 वर्षों के लिए दिया है पंच प्राण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लोगों से एक विकसित राष्ट्र के लिए ‘पंच प्राण’ (पांच प्रतिज्ञा) लेने का आह्वान किया और 2047 में भारत की स्वतंत्रता के 100 वें वर्ष तक स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने का लक्ष्य रखा। प्रधानमंत्री ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन पांच प्रतिज्ञाओं के बारे में बात की जिन पर देश को अगले 25 वर्षों तक ध्यान देने की आवश्यकता है।
ये हैं पीएम मोदी के पंच प्राण…
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहला प्राण विकसित भारत के बड़े संकल्प और संकल्प के साथ आगे बढ़ना है।
- दूसरा प्राण दासता के सभी निशान मिटाना है। भले ही हम अपने अंदर या अपने आस-पास दासता की छोटी-छोटी चीजें देखें, हमें इससे छुटकारा पाना होगा उन्हें।
- तीसरा है हमारी विरासत पर गर्व करना।
- चौथा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के हमारे सपनों के लिए एकता की ताकत है।
- पांचवां प्राण नागरिकों का कर्तव्य है जिसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
8 mins ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
33 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
52 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
11 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
15 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines