हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पंजाब में कार्यकारी इंजीनियर पर गिरी गाज, खनन मंत्री के आदेशों पर तत्काल प्रभाव से निलंबित

विज्ञापन
पंजाब

चंडीगढ़: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अवैध खनन सम्बन्धी इख्तियार की गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए कार्यकारी इंजीनियर खनन रूपनगर पुनीत शर्मा को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के दोष अधीन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य खनन और भूविज्ञान एवं जल संसाधन मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पुनीत शर्मा के खिलाफ उसके अधीन आने वाले क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की मिल रही शिकायतों और रिपोर्टों को देखते हुए कार्यवाही अमल में लाई गई। बरसाती मौसम में खनन करने की मनाही के बावजूद रूपनगर जि़ले के खेड़ा कलमोट और अन्य क्षेत्रों में रात के समय खनन की शिकायतें मिली थीं।

पुनीत शर्मा कार्यकारी इंजीनियर, जल निकास और माइनिंग मंडल रूपनगर ने अपनी ड्यूटी के दौरान जि़ले के अधीन आने वाले कम क्षमता वाले पुलों, जो कि सभी वाहनों के लिए दुरुसत नहीं था, को समय पर नोटिस नहीं भेजे गए।
उन्होंने बताया कि अधिकारी द्वारा रूपनगर जि़ले में प्रतिदिन की जाने वाली जायज माइनिंग के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भी अपेक्षित कार्यवाही नहीं की गई, जिस कारण सरकार का वित्तीय नुकसान हुआ और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

मंत्री बैंस ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में किसी को भी अवैध खनन नहीं करने देगी और जो भी अधिकारी खनन से सम्बन्धित अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया गया उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने खनन विभाग के अधिकारियों को सख़्त शब्दों में कहा कि किसी भी किस्म की लापरवाही करने वाले अधिकारी के खि़लाफ तुरंत सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola