नई दिल्ली: कर्नाटक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला खतरनाक कोबरा से अपने बच्चे को बचाती दिख रही है। वीडियो को शेयर करते हुए आईएएस सुप्रिया साहू ने लिखा कि इस क्लिप को देखकर मैं पूरी तरह से हिल गई हूं। अपने बच्चे को कोबरा से बचाने वाली बहादुर और सतर्क मां को सलाम है। उन्होंने लिखा कि मानसून के मौसम में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
क्या दिख रहा वायरल वीडियो में
26 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि एक घर दरवाजा के सामने सीढ़ियों के नीचे करीब 10 फीट का कोबरा गुजर रहा है। इस दौरान घर के अंदर से एक महिला अपने बच्चे के साथ बाहर आती है। महिला इधर-उधर देखने लगती है, इतने में बच्चा सीढ़ियों के नीचे पैर रखता है। इतने में कोबरा बच्चे के पैर से कुचलने से बच जाता है और फुफकार मारकर खड़ा हो जाता है। कोबरा के फुफकार की आवाज सुनकर महिला सतर्क हो जाती है और बच्चे को कोबरा के हमले से पहले दूर हटा लेती है। थोड़ी देर बाद कोबरा आगे बढ़ जाता है। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है।
यूजर्स ने महिला की सजगता को किया सलाम
घटना कर्नाटक के मांड्या की बताई जा रही है। आईएएस सुप्रिया साहू ने इस वीडियो को 13 अगस्त को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। इस वीडियो को करीब 55 हजार लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया कि एक कोबरा से तेज प्रतिक्रिया केवल एक मां ही कर सकती है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस बहादुर मां ने पल भर में बच्चे को बचा लिया। उसकी सजगता को सलाम।
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
3 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
4 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
5 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
6 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
7 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
8 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
8 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
9 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines