Woman Reached Lucknow Plead Case Raped: कौशांबी से लखनऊ मुकदमे की पैरवी करने आई महिला से रेप का मामला सामने आया है। महिला दारूलसफा में शनिवार को बेहोशी की अवस्था में मिली। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उसने पुलिस को बताया कि वह एक सप्ताह पहले कौशांबी से लखनऊ आई थी। यहां एक महिला और दो युवकों ने उसे मुकदमें के संबंध में बात करने के लिए बुलाया था।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार महिला एक सप्ताह पहले कौशांबी से मुकदमे की पैरवी के संबंध में लखनऊ आई थी। यहां पहुंचने वह एक महिला और 2 युवकों से मिली। उन्होंने उसे मुकदमे के संबंध में मदद का आश्वासन दिया। इस बहाने से वे उसे रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ले गए। वहां उसे नशीली दवा पिलाई। इसके कारण वह बेहोश हो गई। इसके बाद उन लोगों ने उसके साथ रेप किया। फिर बेहोशी की हालत में सड़क पर छोड़ फरार हो गए।
पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
महिला ने बताया कि नशीली दवा पिलाने के कारण वह बेहोश हो गई थी। इसलिए उसे कुछ भी याद नहीं है। वहीं इस मामले में डीसीपी मिडल अपर्णा रजत ने बताया कि महिला को कई दिनों से खाना नहीं मिला था इसलिए वह बेहोश हो गई। पुलिस की नजर पड़ी तो उसे अस्पताल पहुंचाया। होश में आने पर महिला ने आपबीती बताई। फिलहाल महिला का मेडिकल कराया गया है। पीड़िता की तहरीर पर एक महिला और 2 युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
लखनऊ से मनोज पांडेय की रिपोर्ट।
संबंधित खबरें
फाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
7 mins agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
1 hr agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
2 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
4 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
4 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
5 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
7 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
16 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
17 hrs agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines