महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामलाः सीएम गहलोत ने पीड़िता से की मुलाकात, 10 लाख के मुआवजे का ऐलान
Edited By Rakesh Choudhary

CM Ashok Gehlot
Edited By Rakesh Choudhary

CM Ashok Gehlot
Woman Paraded Nude In Rajasthan: प्रतापगढ़ के धरियावाद में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में अब सीएम गहलोत ने बड़ ऐलान किया है। सीएम गहलोत पीड़ित महिला और उसके परिवार से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद सीएम ने परिवार को 10 लाख रुपए और पीड़िता को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।
सीएम ने कहा कि पीड़ित महिला गर्भवती है इसलिए सरकार के स्तर पर दी जाने वाली मेडिकल सुविधाएं फ्री दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सकों से पीड़ित महिला की देखभाल करने के निर्देश दिए हैं।
धरियावद में हुआ अमानवीय कृत्य नितांत असहनीय और घोर निंदनीय है। आज धरियावद पहुंचकर पीड़िता से मिले और उन्हें ढांढस बंधाते हुए यह विश्वास दिलाया कि प्रशासन और पूरा प्रदेश इस संवेदनशील घड़ी में आपके साथ है।
राजस्थान की यह बेटी बहुत बहादुर है और इन दर्दनाक लम्हों का उन्होंने बहुत… pic.twitter.com/0Lkom0lbpC
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 2, 2023
वहीं इस मामले को लेकर अब सियासत भी गरमा गई है। मामले में कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि महिलाओं के खिलाफ घटने वाली घटनाओं में सख्त कार्रवाई करते हुए अपराधियों को सजा दिलाना जरूरी है। सरकार ने तुरंत कार्रवाई कर अपराधियों की गिरफ़्तारी की है व फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आशा करते हैं कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा।
यह भी पढ़ेंः पत्नी प्रेमी संग भागी तो पति के अंदर दरिंदगी जागी, जानें महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले का असली सच
वहीं मामले में एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध रोकने में फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उच्च न्यायालय को सीधा हस्तक्षेप करना चाहिए और दोषियों को कठोर से कठोर सजा देनी चाहिए।
बता दें कि प्रतापगढ़ के धरियावाद कस्बे में कान्हा मीना नामक व्यक्ति ने 21 साल की पत्नी के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए गर्भवती पत्नी को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपी पति समेत 10 आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है। वहीं 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: