---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

हिमाचल में मणिपुर जैसा कांडः महिला के बाल काट चेहरे पर पोती कालिख, पूरे गांव में घुमाया, 5 गिरफ्तार

Woman Hair Cut Face Blackened In Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में महिला के साथ मणिपुर जैसी अभद्रता का मामला सामने आया है। सीएम सुक्खु के गृह जिले हमीरपुर के भोरंज गांव में एक महिला के पहले बाल काटे गए इसके बाद उसके मुंह पर कालिख पोत पूरे गांव में घुमाया गया। हालांकि मामला 10 […]

---विज्ञापन---

Woman Hair Cut Face Blackened In Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में महिला के साथ मणिपुर जैसी अभद्रता का मामला सामने आया है। सीएम सुक्खु के गृह जिले हमीरपुर के भोरंज गांव में एक महिला के पहले बाल काटे गए इसके बाद उसके मुंह पर कालिख पोत पूरे गांव में घुमाया गया। हालांकि मामला 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना से जुड़ा सोशल मीडिया पर आज वायरल हुआ। पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले ही महिला की शादी हुई थी। इसके बाद वह कुछ दिनों के लिए अपने पीहर चली गई थी। लेकिन वह लौटी तो ससुराल वालों ने उसके साथ अभद्रता की। वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना के वक्त गांव के और लोग भी मौजूद थे। 3 मिनट 42 सैकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित महिला के बयान लिए हैं। वहीं महिला के सुसराल वालोें ने आरेाप लगाया कि इस घटना में गांव के लोग भी शामिल थे।

---विज्ञापन---

घटना को लेकर भाजपा ने साधा निशाना

मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। हिमाचल भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री ने बताया कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। असामाजिक तत्व बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सीएम के गृह जिले में हुई बदसलूकी कई सवाल खड़े कर रहे हैं। बता दें कि हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है भाजपा महिला सुरक्षा के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा कर सकती है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 15, 2023 05:24 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola