Woman Found Dead With 3 Children: चूरू के रतनगढ़ में एक महिला अपने 3 बच्चों के साथ टैंक में मृत पाई गई। घटना की जानकारी महिला की सास को हुई। उसने बताया कि उसकी बहू सब्जियां खरीदने के लिए बाजार में गई थी लेकिन जब वह नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू कर दी। बाद में जब उसने घर में बने टैंक का दरवाजा खोला तो सभी के शव पानी पर तैर रहे थे। मामले में पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच हत्या के एंगल से कर रही है।
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंक से शवों को निकालकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 498, 302 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। महिला के भाई ने दी शिकायत में बताया कि उसके सास-ससुर अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। रतनगढ़ थाने के एसएचओ सुभाष चंदेर ने बताया कि इस मामले में महिला के सुसराल वालों पर शक है। उन्होंने चारों की हत्या कर शव को टैंक में फेंक दिया। उसी के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
12 साल पहले हुई थी शादी
महिला के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान मंजू मेघवाल के तौर पर हुई है। महिला की शादी 12 साल पहले हेमाराम मेघवाल से हुई थी। दोनों के 2 बेटी और 1 बेटा था। मृतका का पति कुवैत में रहता है। वहीं घटना के वक्त उसके ससुर भी खेत में काम करने के लिए गए हुए थे। एसएचओ ने बताया कि फिलहाल पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले में सुसराल वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
संबंधित खबरें
आजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
23 mins agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
44 mins ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
45 mins agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
1 hr agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 hr agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
1 hr agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 hr agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 hr agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
2 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines