विपिन श्रीवास्तव
Indore Case: इंदौर जिले के बाणगंगा थाने में एक महिला ने अपने ससुरवालों के खिलाफ सुहागरात के दिन वर्जिनिटी चेक करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला ने दहेज प्रताड़ना समेत कई विभिन्न धाराओं में भी केस फाइल किया है। पीड़िता की शादी दिसंबर 2019 में भोपाल के एक लड़के से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक सुहागरात के ही दिन उसके ससुरवालों ने वर्जिनिटी चेक की और उसको शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया। इस घटना के बाद से महिला पूरी तरह से टूट गई और उनसे अब इंसाफ की खातिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
सुहागरात पर चेक की वर्जिनिटी
महिला ने थाने में मामला दर्ज कराते हुए ससुवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करना और शारीरिक और मानसिक तौर पर भी टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार दहेज के लिए ससुरवालों ने लगातार उस पर अत्याचार किए। महिला ने बताया कि ससुरवालों ने उसका तीन महीने में गर्भपात भी करवाया। इसके साथ ही घरवालों के लगातार परेशान करने और प्रताड़ित करने की वजह से पीड़िता ने एक मृत बच्ची को भी जन्म दिया। मौजूदा समय में महिला एक बच्ची की मां है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मामले की जांच की, जिसमें सामने आया है कि ससुरवालों ने अनुचित तरीकों का इस्तेमाल करते हुए पीड़िता की वर्जिनिटी को चेक करने का प्रयास किया। ससुरवालों की इस हरकत से महिला मानसिक और शारीरिक तौर पर पूरी तरह से टूट गई।
कोर्ट का खटखटाया दरवाजा
महिला ने इस शर्मसार करने वाली प्रथा के खिलाफ हिम्मत जुटाते हुए लगभग छह साल बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पीड़िता को कोर्ट की तरह से उचित कार्रवाई करने का आश्वासन भी मिला है। अधिवक्ता कृष्ण कुमार कुन्हारे ने कहा कि इस तरह की प्रथाएं को बंद किया जाना चाहिए और यह महिलाओं के राइट के पूरी तरह से खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर में सामने आए इस मामले से पता चलता है कि महिलाएं इस तरह की प्रथाओं का अब खुलकर विरोध कर रही हैं।
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
1 hr agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
2 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
2 hrs agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
3 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
4 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
5 hrs agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
6 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
6 hrs agoसीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines