बिहार के गोपालगंज जिले में एक युवती अपने प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. काफी देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला और युवती को सुरक्षित नीचे उतारा. ये घटना गोपालगंज जिले के बैंकटा इलाके की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, युवती और उसका प्रेमी दोनों उसी क्षेत्र के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि जब युवती अचानक घर से गायब हो गई, तो उसके परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर युवती के प्रेमी पवन चौहान को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया.
ये भी पढ़ें: पटना में नोएडा जैसा दर्दनाक हादसा, खुले चैंबर में गिरी ढाई साल की बच्ची, ढूंढा तो मिली लाश
प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज थी युवती
जब युवती को ये पता चला कि पुलिस ने उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है, तो वो नाराज हो गई और विरोध जताने के लिए गांव के पास लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई. टावर के ऊपर चढ़कर युवती ने साफ कह दिया कि जब तक उसके प्रेमी को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक वो नीचे नहीं उतरेगी. युवती के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से लोग मौके पर पहुंचने लगे. कुछ लोग युवती को समझाने की कोशिश कर रहे थे, जबकि कई लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे. देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया.
युवती को उतारने के लिए प्रेमी को लाना पड़ा
सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो अपनी मांग पर अड़ी रही. हालात को देखते हुए पुलिस ने आखिरकार युवती के प्रेमी को मौके पर बुलाया, ताकि स्थिति पर काबू पाया जा सके. जब युवती ने अपने प्रेमी को मौके पर देखा, तब जाकर वो धीरे-धीरे टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हुई. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवती बेहद भावुक हो गई थी और टावर से कूदने जैसी गंभीर चेतावनी भी दे रही थी, इसलिए उसे सुरक्षित नीचे लाना प्राथमिकता थी. घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: कैसा होता है जहर का स्वाद? 5 सहेलियों ने टेस्ट करने के लिए खाया, 4 की मौत; पढ़ें जिंदा बची लड़की की आपबीती
संबंधित खबरें
'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
22 mins agoक्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर? जानिए किन्हें नहीं मिलेगा स्मार्ट कार्ड
56 mins agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
2 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल कर सकेंगी महिलाएं?
3 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में यौन उत्पीड़न मामलों की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, 3 महिला पत्रकारों ने लगाए हैं आरोप
4 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', मुंबई में SIR को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव और राज ठाकरे का गर्जना मार्च
4 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
5 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
6 hrs ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines