'बुलडोजर चलेगा तो चिल्लाना मत…' यूपी विधानसभा में CM योगी ने सपा नेताओं से क्यों कहा

सीएम योगी ने यूपी विधानसभा सत्र में कोडीन कफ सिरप मुद्दे को लेकर विपक्ष को जमकर घेरा. उन्होंने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले को लेकर बुलडोजर एक्शन भी जरूर होगा.

Codeine Cough Syrup

Credit: Social Media

उत्तर प्रदेश के विधानसभा सत्र में कोडीन कफ सिरप के मुद्दे पर जमकर बवाल हुआ. सत्र शुरू होते ही विपक्षी नेता माता प्रसाद पांडे ने कफ सिरप मामले पर सरकार से जवाब मांगे. इसपर सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया. सीएम योगी ने कहा कि स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कफ सिरप मामले में जिसे सबसे पहले पकड़ा, उसे 2016 में समाजवादी पार्टी ने लाइसेंस दिया था. उन्होंने कहा कि इस मामले में बुलडोजर एक्शन होगा तो विपक्ष को इसपर आपत्ति नहीं होनी चाहिए. सीएम योगी ने कहा कि कफ सिरप मामले में समाजवादी पार्टी का कोई ना कोई नेता जुड़ा हुआ है, इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा चलना चाहिए.

कफ सिरप से एक भी मौत नहीं हुई- योगी

योगी सरकार ने सदन में ये साफ कर दिया कि कफ सिरप की वजह से यूपी में एक भी मौत नहीं हुई है. सीएम योगी ने कहा कि सरकार लगातार इस मामले पर एक्शन ले रही है. सीएम योगी ने बताया कि उनकी सरकार ने बड़े-बड़े लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है. उन्होंने कहा कि कफ सिरप मामले में 225 लोगों को नामजद किया गया है, 78 गिरफ्तारियां और 134 छापेमारी हुई हैं. सपा विधायक अतुल प्रधान की तरफ से उठाए गए सवालों और उपमुख्यमंत्री के साथ आरोपी की फोटो दिखाने पर सीएम ने इसे चोर की दाढ़ी में तिनका बताया.

विपक्ष पर योगी का वार

सीएम योगी ने कहा कि जब भी कोई मामला खुलता है तो समाजवादी पार्टी से जुड़ा कोई नेता या व्यक्ति चपेट में जरूर आता है. उन्होंने कहा कि लोहिया वाहिनी नेता के अकाउंट के जरिए अवैध ट्रांजेक्शन भी हुए हैं, जिसकी जांच एसटीएफ कर रही है. सीएम योगी ने कहा कि ये मामला गैरकानूनी डायवर्जन का है, जिसकी वजह से होलसेलर्स ने कफ सिरप को उन देशों और राज्यों तक पहुंचाया है जहां नशा बैन है. मुख्यमंत्री ने ये साफ किया कि यूपी में कोडीन कफ सिरप केवल स्टॉकिस्ट और होलसेलर हैं, इसका यहां प्रोडक्शन नहीं होता.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ