Gujrat News: गुजरात के अमरेली जिले से वन्यजीव संरक्षण को लेकर बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है. 6 महीनों में यहां 31 एशियाई शेरों की मौत दर्ज की गई है.केवल तीन की मौतें प्राकृतिक बताई जा रही है. बाकी सभी शेर गंभीर बीमारियों का शिकार हुए है जो इस क्षेत्र के वन्यजीव स्वास्थ्य तंत्र के लिए चिंता का विषय है.
मौतों के पीछे बीमारियों की लंबी कहानी
वन विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन बीमारियों ने इन वनराजों की जान ली है, उनमें मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर, न्यूमोनिया, एनीमिया, एनोक्षिया और सेप्टिसीमिया जैसी घातक बीमारी शामिल है.
ये भी पढ़ेः योगी सरकार का बड़ा फैसला, 2017 से 2021 तक के चालान होंगे निरस्त
सीडीवी पर संदेह निराधार
शुरुआती अटकलों के अनुसार इन मौतों के पीछे कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) को संभावित कारण बताया गया था, लेकिन वन विभाग ने जांच के बाद यह स्पष्ट किया है कि मौजूदा मामलों में सीडीवी की भूमिका नहीं पाई गई है.
रोकथाम के दावे, लेकिन नतीजे नाकाम
वन विभाग ने शेरों को बीमारियों से बचाने के लिए डी-वॉर्मिंग, डी-टीकिंग ट्रीटमेंट और प्रिवेंटिव डोज जैसे उपायों का हवाला दिया है. इसके साथ ही मवेशियों का वैक्सीनेशन भी किया जा रहा है, जिससे जूनोटिक संक्रमण को रोका जा सके, लेकिन सवाल यह है कि इन तमाम उपायों के बावजूद भी शेरों की मौतों का सिलसिला थमता क्यों नहीं दिख रहा?
वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा सवाल
एशियाई शेर दुनिया में केवल गुजरात के गिर और उसके आसपास के क्षेत्रों में पाए जाते है. ऐसे में इनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही पूरे प्रजाति के अस्तित्व पर खतरे के रूप में देखी जा सकती है.
ये भी पढ़ेः पूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
संबंधित खबरें
UP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
22 mins agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
1 hr agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
11 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
11 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
12 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
12 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
14 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
15 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
16 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines