---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

‘मेरी पत्नी वापस करा दो साहब…’, थाने पहुंचे शख्स ने पुलिस से मांगी मदद

Wife Taken Away Her Parents Man Demand Help From Police: बिहार के जहानाबाद में एक युवक पुलिस से अपनी पत्नी को वापस लाने की गुहार लगा रहा है। जिला अरवल के मुलड गांव निवासी फुलेश कुमार जहानाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इस दौरान उसे काको थाना क्षेत्र के लालसे बीघा […]

---विज्ञापन---

Wife Taken Away Her Parents Man Demand Help From Police: बिहार के जहानाबाद में एक युवक पुलिस से अपनी पत्नी को वापस लाने की गुहार लगा रहा है। जिला अरवल के मुलड गांव निवासी फुलेश कुमार जहानाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इस दौरान उसे काको थाना क्षेत्र के लालसे बीघा गांव निवासी लड़की से प्यार हो गया। प्रेमी जोड़े ने 18 सितंबर को घर से भाग कर पटना में कोर्ट मैरिज कर ली।

धूमधाम से कराएंगे शादी

जब इस शादी की जानकारी लड़की के घर वालों को हुई तो उसने लड़के के परिजनों से कहा कि लड़की को घर भेज दो धूमधाम से शादी कराएंगे। इसके बाद लड़के के परिजनों ने लड़की को उसके पीहर भेज दिया। अब काफी दिन बीत जाने के बाद भी मायके वाले लड़की को उसके ससुराल नहीं भेज रहे हैं। इसके लिए लड़की के पति ने वीडियो जारी कर पत्नी को वापस घर लाने की गुहार लगाई है।

---विज्ञापन---

लड़के ने पुलिस प्रशासन ने मांगी मदद

युवक ने काको थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाकर पत्नी को वापस घर लाने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने भी कार्रवाई का भरोसा दिया है। लड़के ने लड़की के परिजनों पर अपहरण करके रखने का आरोप लगाया है। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि लड़की के परिजन उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।

इतना ही नहीं लड़की के परिजन उसे कहीं और शादी करने का दबाव बना रहे हैं। वहीं लड़के ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले मेरी पत्नी से ना तो मिलने देे रहे हैं ना ही बात करने दे रहे हैं। लड़के ने पत्नी को ससुराल वालों के चंगुल से मुक्त कराने की गुहार लगाई है।

---विज्ञापन---

(canadianpharmacy365.net)

---विज्ञापन---
First published on: Sep 24, 2023 05:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola