Wife Ran With Lover Prisoner Escapes Police custody In Amroha: यूपी के अमरोहा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कैदी पुलिस की गाड़ी से कूदकर भाग गया। हालांकि अगले दिन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे फिर पकड़ लिया। लेकिन उसके भागने की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पुलिस से मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लग गई उसके बाद फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मामला 2 दिन पहले का है। कैदी वाजिद अली को पुलिस मुरादाबाद जेल से अमरोहा ला रही थी। इस बीच अमरोहा-जोया रोड़ पर वह वैन से कूदकर फरार हो गया। पुलिस रातभर वाजिद की तलाश करती रही लेकिन वह नहीं मिला। इधर पुलिस की कस्टडी से कैदी के फरार हो जाने के बाद तीन पुलिसवालों को कप्तान साहब ने सस्पेंड भी कर दिया।
जेल में दोनों के बीच बढ़ गई करीबी
हालांकि पुलिस ने फरार कैदी वाजिद को मुठभेड़ के बाद फिर से पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली उसके पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। उसने पुलिस को बताया कि सालभर पहले मुरादाबाद जेल में उसकी दोस्ती रिजवान नामक कैदी से हो गई। जेल में मेरी पत्नी अक्सर मुझसे मिलने आया करती थी। इस दौरान मैंने अपनी पत्नी की मुलाकात रिजवान से भी कराई। इसके बाद रिजवान और मेरी पत्नी करीब आ गए। इस बीच रिजवान जेल से रिहा हो गया। जेल से रिहा होते ही वह वाजिद की पत्नी को लेकर फरार हो गया।
रिजवान को ढूंढने के लिए हुआ फरार
जब वाजिद को अपनी पत्नी के रिजवान के साथ फरार होने की खबर पता चली तो वह भड़क उठा। इस दौरान जब पुलिस उसे पेशी पर ला रही थी वह वैन से मौका देखकर फरार हो गया।जानकारी के अनुसार पत्नी से करीबी को लेकर वाजिद की रिजवान से कई बार जेल में भिडंत भी हुई। लेकिन उसे जेल से पहले जमानत मिल गई और वो उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया। वाजिद पुलिस कस्टडी से रिजवान को ढूंढने के लिए फरार हुआ था लेकिन कुछ घंटों के बाद पुलिस ने उसे फिर पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, कनॉट प्लेस के लिए रहें सावधान!
3 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
5 hrs agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
7 hrs agoCJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
7 hrs agoCM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
8 hrs agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
8 hrs agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
9 hrs agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
9 hrs agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
9 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines