Wife Kidnapped Husband In Palwal: रूठे पति को उसकी पत्नी पिछले चार साल से मना रही थी। आखिरकार जब पत्नी को अपनी कोशिशों का कोई फायदा नहीं दिखा, तो उसने पति का अपहरण कर लिया। मामला हरियाणा के पलवल जिले का है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। महिला पर उसके ससुराल पक्ष ने किडनैपिंग, लूट, मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस फिलहाल, जांच पड़ताल में जुटी है।
मामला पलवल के सैनिक कॉलोनी इलाके का है। पुलिस के मुताबिक, यहां के रहने वाले हरीश और उनकी पत्नी रचना के कुछ मनमुटाव है, जिसे लेकर वे दोनों पिछले चार साल से अलग-अलग रह रहे हैं। कहा जा रहा है कि रचना पिछले चार साल से अपने पति को मना रही है। हरीश अपने माता-पिता और भाई के साथ रहता है।
महिला पर ससुराल पक्ष ने लगाए ये आरोप
पुलिस ने बताया कि हरीश के भाई प्रवेश की ओर से आरोप लगाया गया है कि 29 अगस्त को हरीश की पत्नी रचना, हरीश की सास गीता देवी, ससुर सुभाष तोमर और अन्य रिश्तेदार मेरे घर पहुंचे। सभी लाठी-डंडों से लैस थे। उन्होंने पहले हरीश के बारे में पूछा, फिर मारपीट शुरू कर दी। वे घर के अंदर पहुंचे और हरीश का अपहरण कर अपने साथ ले गए। प्रवेश ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने घर में लूट भी की है।
थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवेश की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद मारपीट, लूट, किडनैपिंग से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल, हरीश की तलाश की जा रही है। उसकी बरामदगी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
26 mins agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
30 mins agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
2 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
2 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
3 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
5 hrs agoLIVE: 'राहुल गांधी के आरोप निराधार...', सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
10 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines