कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक नेता जी की बीच रास्ते में जमकर धुनाई हो गई। धुनाई का कारण ‘पति, पत्नी और वो’ था। अपनी प्रेमिका के साथ कार में मौजूद नेता जी को उनकी पत्नी और प्रेमिका के पति ने धर दबोचा। इसके बाद पत्नी और उसके मायके वालों ने चप्पल और जूतों से रास्ते में ही धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों पक्षों को थाने ले आई। नेता जी की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पत्नी का आरोप, कार में आपत्तिजनक स्थिति में थे
घटना कानपुर के जूही थाना क्षेत्र की है। शनिवार देर रात आनंदपुरी पार्क के पास भाजपा के एक नेता मोहित सोनकर एक महिला के साथ कार में थे। तभी वहां मोहित की पत्नी अपने मायके वालों के साथ और नेता के साथ मौजूद महिला का पति अपने पक्ष के साथ पहुंच गया। मोहित की पत्नी के मुताबिक दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। यहा नेता की पत्नी और नेता की प्रेमिका के पति ने हंगामा कर दिया। सभी ने मिलकर मोहित को पकड़ लिया।
चप्पल लेकर पति पर टूट पड़ी महिला
मोहित की पत्नी और उसके मायके वालों ने चप्पलों से उसकी धुनाई कर दी। वहीं प्रेमिका के पति ने भी दोनों को खूब पीटा। वहां मौजूद किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी होने पर थाना जूही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने भी सभी पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। बाद में पुलिस सभी को थाने लेकर आ गई। जानकारी के मुताबिक मोहित अपनी प्रेमिका का जन्मदिन मना रहा था।
कई वर्षों से चल रहा है प्रेम प्रसंग
मोहित की पत्नी का आरोप है कि दोनों की बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला का कहना है कि प्रेमिका के कहने पर कई बार मोहित ने उसके साथ मारपीट की। घर से निकलवा दिया। अब महिला की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
कांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 hr agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
11 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
12 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
13 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
14 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
14 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
15 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
15 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines