ED Raids in Jharkhand: खनन मामले में तीन जनवरी को ईडी की टीम ने झारखंड के कई शहरों में एक साथ छापेमारी की। यह छापेमारी रांची, साहिबगंज, देवघर समेत पांच ठिकानों पर हुई है। इनमें सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, बिनोद कुमार और रौशन कुमार के आवास और दफ़्तर शामिल हैं। बता दें कि 2 जनवरी को ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के अंतिम समन का दो टूक जवाब भेजकर सियासी जंग का शंखनाद कर दिया है। उन्होंने महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुधवार शाम को बुलाई। यह बैठक शाम साढ़े चार बजे सीएम आवास पर हुई। इस दौरान सोरेन ने विधायकों को वर्तमान सियासी हालात से अवगत कराते हुए उनके स्तर से उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन से की मुलाकात
सत्ता परिवर्तन की चर्चाओं के बीच हेमंत सोरेन ने मंगलवार को शिबू सोरेन से भी मुलाकात की, लेकिन इस बैठक से पहले ही ईडी ने बड़ा एक्शन ले लिया और सुबह-सुबह पांच ठिकानों पर छापेमारी की। रातूस्थित अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के आवास और विनोद सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की भी खबरें सामने आईं।
यह भी पढ़ें: झारखंड में सियासी उथल पुथल के बीच खतरे में हेमंत सोरेन की विधायकी! जानें चुनाव आयोग के बंद लिफाफे का राज
अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू सीएम के प्रेस सलाहकार हैं। वहीं विनोद सिंह ग्रिड आर्किटेक्ट के मालिक हैं। उनके अरगोड़ा सहित कई ठिकानों पर ईडी ने रेड की है। ईडी ने यह छापेमारी अवैध खनन मामले में की है। साहिबगंज डीसी के आवास पर भी ईडी की छापेमारी की सूचना है। वहीं, जिन लोगों के यहां छापेमारी की, उसमें प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और राजनीतिक नेता शामिल हैं।
पूर्व विधायक पप्पू यादव के देवघर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई, तो डीएसपी राजेंद्र दुबे के हजारीबाग एवं अन्य ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दबिश दी। अभय सरावगी के कोलकाता स्थित ठिकानों पर रेड हुई, तो सिपाही अवधेश खुमार के यहां भी केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम पहुंची। कार्रवाई सुबह-सुबह शुरू हुई, जिसके बाद से हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: रांची में विरोध प्रदर्शन करने पर क्यों मजबूर हुआ आदिवासी समुदाय, कहीं यह वजह तो नहीं
संबंधित खबरें
IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
10 mins agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
1 hr agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
3 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
3 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
5 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
5 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
5 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
6 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines