नदिया से अमरदेव पासवान की रिपोर्ट : पंचायत चुनाव में प्रचार करने निकली तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा अपने अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अक्सर संसद में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने वाली महुआ ने फिर एक बार बीजेपी पर तंज कसा हैं। उन्होंने चाय बनाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि ’चाय बनाने में हाथ आजमाया, क्या पता यह मुझे कहां ले जाए? आपको बता दे कि महुआ ने यह तंज प्रधानमंत्री को लेकर है, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने बचपन में ’चायवाले’ के तौर पर काम किया था।
और पढ़िए –अजब-गजब MP: BJP नेता के भाई ने ASI का कर लिया अपहरण, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
महुआ के लोकसभा क्षेत्र का है वीडियो
यह वीडियो महुआ के लोकसभा क्षेत्र कृष्णानगर का है। जहां, टीएमसी नेता इन दिनों पंचायत चुनाव के लिए ममता सरकार की योजना ‘दीदी सुरक्षा कवच’ का प्रचार कर रही हैं। वीडियो में महुआ मोइत्रा सड़क किनारे चार की स्टॉल पर हैं और खौलती चाय में चीनी मिलाते हुए दिख रही हैं।
और पढ़िए –Rajasthan News : राजस्थान में इस बार युवा वोटर होंगे निर्णायक, जाने पार्टियाें का गणित
नेताजी के पोते ने ली चुटकी
महुआ के इस वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं। भाजपा के पूर्व नेता व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने कहा, मुझे यकीन है कि यह आपको कहां ले जाएगा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, देश के लिए एक ही चायवाला काफी है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
1 hr agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
4 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
6 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
7 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
7 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
7 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines