नदिया से अमरदेव पासवान की रिपोर्ट : पंचायत चुनाव में प्रचार करने निकली तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा अपने अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अक्सर संसद में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने वाली महुआ ने फिर एक बार बीजेपी पर तंज कसा हैं। उन्होंने चाय बनाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि ’चाय बनाने में हाथ आजमाया, क्या पता यह मुझे कहां ले जाए? आपको बता दे कि महुआ ने यह तंज प्रधानमंत्री को लेकर है, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने बचपन में ’चायवाले’ के तौर पर काम किया था।

महुआ के लोकसभा क्षेत्र का है वीडियो

यह वीडियो महुआ के लोकसभा क्षेत्र कृष्णानगर का है। जहां, टीएमसी नेता इन दिनों पंचायत चुनाव के लिए ममता सरकार की योजना ‘दीदी सुरक्षा कवच’ का प्रचार कर रही हैं। वीडियो में महुआ मोइत्रा सड़क किनारे चार की स्टॉल पर हैं और खौलती चाय में चीनी मिलाते हुए दिख रही हैं।

नेताजी के पोते ने ली चुटकी

महुआ के इस वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं। भाजपा के पूर्व नेता व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने कहा, मुझे यकीन है कि यह आपको कहां ले जाएगा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, देश के लिए एक ही चायवाला काफी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ