हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने क्या कहा, जब उनसे पूछा गया कि क्या वे कांग्रेस के अध्यक्ष बनेंगे?

विज्ञापन

नई दिल्ली: कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से जब पूछा गया कि क्या वे कांग्रेस के अध्यक्ष बनेंगे? तो उन्होंने संकेत दिया कि वे पार्टी प्रमुख के पद के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, यह तब स्पष्ट होगा जब पार्टी के चुनाव (पद के लिए) होंगे।

अभी पढ़ें – अरुणाचल प्रदेश सीमा पर जंग के साजोसामान से लैस होगी सेना, चिनूक के लिए बनेंगे कई हेलीपैड

 

तमिलनाडु में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे राहुल

राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मामले पर कहा, “मैंने तय कर लिया है कि मुझे क्या करना है। कोई भ्रम नहीं है।” ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान तमिलनाडु में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ये बातें कही।

उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने इस देश के सभी संस्थानों को अपने नियंत्रण में ले लिया है और उनके माध्यम से दबाव डाल रही है। हम अब एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं। अब यह लड़ाई भारतीय राज्यों की संरचना और विपक्ष के बीच है।

अभी पढ़ें – आर्मी चीफ मनोज पांडे का आज लद्दाख दौरा, गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से सैन्य वापसी का लेंगे जायजा

 

राहुल गांधी ने कहा- ये लड़ाई जारी रहेगी

राहुल गांधी ने कहा कि सच कहूं तो कई हजार वर्षों से दो अलग-अलग दृष्टिकोणों के बीच लड़ाई चल रही है और यह जारी रहेगी। भारत के दो अलग-अलग दृष्टिकोण हैं, एक दृष्टिकोण कठोर और नियंत्रित करने वाला है जबकि दूसरा मिश्रित और खुले विचारों वाला है। ये लड़ाई जारी रहेगी।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें