नई दिल्ली: दिशा सालियान के केस की अब SIT जांच होगी। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा में कहा कि सरकार दिशा सालियान के मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल बनाएगी। दिशा दिवंग्त एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। अब इस मामले पर सुशांत सिंह के पिता की प्रतिक्रिया आई है।
28 साल की दिशा सालियान एक सेलिब्रिटी मैनेजर थीं। स्थानीय पुलिस ने दिशा सालियान की मौत के मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) ली थी, क्योंकि पोस्टमॉर्टम में किसी तरह की साजिश का खुलासा नहीं हुआ था।
दिशा सालियान केस की जांच में पुलिस को क्या मिला?
मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मामले के जांच अधिकारी (IO) ने कई महीनों तक जांच करने के बाद सहायक पुलिस आयुक्त को 2021 में एक रिपोर्ट भेजी। ऐसा माना गया कि सालियान की मौत में कोई साजिश नहीं थी।
औरपढ़िए - देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें