News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
बंगाल की ममता सरकार की ओर से प्रदेश के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें 7 साल पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने रूपश्री प्रकल्प योजना शुरू की थी, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए वित्तीय सहायता देना है। 2018 में शुरू हुई इस योजना का मकसद था कि गरीब परिवारों पर विवाह का आर्थिक बोझ कम हो और लड़कियों की शादी में सहायता मिल सके। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता देती है, बल्कि सामाजिक स्थिरता और महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा देती है।
रूपश्री प्रकल्प पश्चिम बंगाल सरकार की एक कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य वंचित परिवारों की लड़कियों को विवाह के समय वित्तीय सहायता देना है। इस योजना के तहत 25,000 रुपये का एकमुश्त अनुदान मिलते हैं, जो सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। अप्रैल 2018 में इस योजना को पश्चिम बंगाल सरकार के महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग ने लॉन्च किया था, ताकि गरीब परिवारों पर विवाह का आर्थिक बोझ कम हो और लड़कियों की शादी में सहायता मिले।
इस योजना का लाभ इन लोगों को मिलता है,जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं। इस योजना के लिए शादी की उम्र 18 साल होने के साथ ही लड़की कुंवारी होनी चाहिए। इसके अलावा लड़की का परिवार बंगाल का निवासी होना चाहिए। वहीं, एनुअल इनकम की बात करें तो 1.5 लाख रुपये से कम हो। वहीं, इस योजना का लाभ तभी मिल सकता है, जब कैंडिडेट्स का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक हो। इससे मिलने वाला पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में आएगा। कभी-कभी ऐसा होता है कि बैंक डिटेल्स पूरी न होने पर लाभ नहीं मिल पाता है।
इस योजना के तहत लड़की के परिवार को विवाह के खर्चों के लिए पैसे मिलते हैं, उसमें कपड़ा, खाना, आदि में मदद मिलती है। इस योजना से राज्य सरकार लड़कियों के परिवारों की मदद करके उनकी आर्थिक स्थिती को मजबूत करती है। राज्य सरकार की तरफ से पैसा डायरेक्ट ट्रांसफर किया जाता है। इससे किसी तीसरे की मदद लेनी नहीं पड़ती है। यह योजना अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्गों को लोगों की मदद करती है। इस योजना के बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए आप सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मदद ले सकते हैं या किसी की भी मदद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Sufal Bangla Scheme: महंगी सब्जियों से निजात दिला रही पश्चिम बंगाल सरकार की यह योजना, जानें कैसे मिल रहा फायदा
न्यूज 24 पर पढ़ें पश्चिम बंगाल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।