Bengal Phase 2 election Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान लोकतंत्र के उत्सव के बीच हिंसा की खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं. बुधवार को छपरा, शांतिपुर और भांगर समेत कई इलाकों में भारी बवाल, तोड़फोड़ और झड़पें हुईं. नादिया जिले के छपरा में एक बीजेपी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ, तो वहीं कई जगहों पर उम्मीदवारों की गाड़ियों को निशाना बनाया गया.
गंभीर मामला नादिया के छपरा से आया, जहां बीजेपी कार्यकर्ता मोशारिफ मीर पर टीएमसी समर्थकों ने कथित तौर पर हमला कर दिया. मीर का आरोप है कि करीब एक दर्जन टीएमसी कार्यकर्ता, जिनमें से एक के पास बंदूक थी, उन पर टूट पड़े. उन्हें लोहे की रॉड से इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. बीजेपी उम्मीदवार सैकत सरकार ने इस हमले के पीछे सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस का हाथ बताया है.
कार्यालय में तोड़फोड़ और उम्मीदवारों पर हमला
शांतिपुर में उपद्रवियों ने बीजेपी कार्यालय में घुसकर जमकर फर्नीचर तोड़ा, जिससे इलाके में तनाव फैल गया. दक्षिण 24 परगना में बीजेपी उम्मीदवार बिकाश सरदार की कार पर पथराव कर उनके वाहन की विंडशील्ड तोड़ दी गई. वहीं, एंटाली सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रियाना तिबरेवाल की भी मतदान केंद्र पर अधिकारियों से तीखी बहस हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके एजेंट को जबरन बाहर निकाला गया.
---विज्ञापन---
ममता बनर्जी का पलटवार: 'सुरक्षा बल फैला रहे आतंकवाद'
हिंसा की इन खबरों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए केंद्रीय सुरक्षा बलों और बीजेपी पर तीखा हमला बोला. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बल बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं और आम मतदाताओं को डरा रहे हैं. उन्होंने कहा, "बाहर से पर्यवेक्षकों को बुलाकर बीजेपी जो चाहती है वही करवा रही है. वोट मतदाता डालेंगे, सुरक्षा बल नहीं. ये नए लोग यहां केवल आतंकवाद फैलाने आए हैं.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---