---विज्ञापन---

बंगाल में BJP को बढ़त मिलते ही बवाल का खौफ, कोलकाता में विजय जुलूस पर रोक, एडवाइजरी जारी

Kolkata Police Advisory: बंगाल के चुनावी रुझानों में BJP की बंपर बढ़त के बाद कोलकाता पुलिस अलर्ट पर है. हिंसा की आशंका को देखते हुए आज किसी भी तरह के विजय जुलूस पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. जानिए पुलिस की नई गाइडलाइंस.

---विज्ञापन---

Kolkata Police Advisory: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है. शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में पूर्ण बहुमत के जादुई आंकड़े को पार करती दिख रही है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी 150 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. बंगाल में बीजेपी के इस ‘कमाल’ के बीच अब हिंसा और बवाल की आशंका भी गहराने लगी है. इसे देखते हुए कोलकाता पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और शहर के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी की है.

आज नहीं होगा कोई जश्न, जुलूस पर पूरी तरह रोक

कोलकाता पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में साफ कर दिया है कि मतगणना की प्रक्रिया आज पूरे दिन चलेगी. शहर में शांति, व्यवस्था और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए आज किसी भी राजनीतिक दल या संगठन को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध सभी पार्टियों पर समान रूप से लागू होगा और इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---विज्ञापन---

पुलिस के मुताबिक, अगर कोई दल जीत का जश्न या जुलूस निकालना चाहता है, तो वह 5 मई 2026 या उसके बाद ही संभव होगा. हालांकि, इसके लिए भी कुछ कड़े नियम तय किए गए हैं. जुलूस निकालने से पहले संबंधित इलाके के थाना प्रभारी (OC) से लिखित अनुमति लेनी होगी. अनुमति मिलने के बाद भी पुलिस द्वारा तय की गई शर्तों और रूट का पालन करना अनिवार्य होगा. सार्वजनिक व्यवस्था में खलल डालने पर आयोजकों पर कानूनी गाज गिर सकती है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रुझानों में बीजेपी की भारी बढ़त को देखते हुए कोलकाता के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर शहर की शांति भंग नहीं होने देंगे. मतगणना केंद्रों के बाहर और राजनीतिक कार्यालयों के पास अतिरिक्त बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की हिंसक झड़प को टाला जा सके.

---विज्ञापन---

First published on: May 04, 2026 01:51 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola