पश्चिम बंगाल में साइकिल मैकेनिक को 12 साल बाद मिला बिजली कनेक्शन, जानिए कैसे 'जनता दरबार' ने बदली इस परिवार की किस्मत

जनता दरबार में गुहार लगाने के महज 12 दिनों के भीतर पुरुलिया के साइकिल मैकेनिक कृष्णा बाउरी का 12 साल लंबा इंतजार खत्म हो गया है. अब उनके घर बिजली कनेक्शन चालू कर दिया गया.

West Bengal electricity connection

12 साल का अंधेरा और 12 दिन में फैसला

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से एक बेहद भावुक और राहत देने वाली खबर सामने आई है. पुरुलिया के लौलाड़ा गांव में रहने वाले साइकिल मैकेनिक कृष्णा बाउरी का परिवार पिछले 12 सालों से अंधेरे में रहने को मजबूर था. जमीन के एक पुराने विवाद के कारण उनके पड़ोसी घर तक बिजली की लाइन नहीं बिछाने दे रहे थे. कृष्णा बाउरी ने कई सालों तक अधिकारियों के चक्कर काटे लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकला. आखिरकार उनकी पत्नी कल्पना बाउरी और बेटी 13 जुलाई को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थिति मुख्यमंत्री के ‘जनता दरबार’ पहुंचीं. वहां उन्होंने अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आ गया.

जनता दरबार की शिकायत पर तुरंत एक्शन

जनता दरबार में मामला दर्ज होते ही अधिकारियों ने पुंछा पुलिस स्टेशन और स्थानीय ब्लॉक प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके बाद पुलिस, प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मामले की जांच शुरू की. गुरुवार को दोनों पक्षों को बुलाकर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सुनवाई हुई और जमीन विवाद का निपटारा किया गया. इसके तुरंत बाद शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम पुलिस बल के साथ कृष्णा बाउरी के घर पहुंची और नया बिजली कनेक्शन लगा दिया. करीब 12 साल बाद जब पहली बार उनके घर में बल्ब जला, तो पूरे परिवार की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए.

विज्ञापन

बच्चों की पढ़ाई और नई उम्मीदों का सवेरा

बिजली न होने की वजह से कृष्णा बाउरी के बच्चों की पढ़ाई पर बहुत बुरा असर पड़ा था. उनकी बेटी ने संघर्ष करके नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर ली, लेकिन बेटा माध्यमिक परीक्षा के बाद आगे नहीं पढ़ सका. घर में रोशनी आते ही परिवार ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग का दिल से धन्यवाद किया. कृष्णा बाउरी ने बताया कि सरकार में बदलाव की खबर मिलने के बाद ही उन्होंने उम्मीद के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय का दरवाजा खटखटाया था. मात्र 12 दिनों के भीतर मिली इस बड़ी राहत ने उनके जीवन में नई उम्मीदें और खुशियां भर दी हैं. अब उनका परिवार एक बेहतर जीवन जीने की राह पर आगे बढ़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ